{"_id":"6743c0ae8a98125b570cd8e4","slug":"someshwara-was-preparing-to-spread-the-net-of-fraud-in-many-countries-by-launching-bitcoin-in-dubai-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-569900-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दुबई में सोमेश्वरा बिटक्वॉइन लॉच कर कई देशों में ठगी का जाल बिछाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दुबई में सोमेश्वरा बिटक्वॉइन लॉच कर कई देशों में ठगी का जाल बिछाने की थी तैयारी
विज्ञापन
कैप्चा केस: 12 वीं पास रोहतक का जोनी व सोनीपत का रोहित ने हजारों पढ़ें-लिखों को लगाई चपत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दो फर्जी कंपनी संचालित करके घर बैठे पैसा कमाने का लालच देकर 35,000 लोगों से ठगी करने वाला महाठग रोहतक का जोनी एक माह के अंदर दुबई में शिफ्ट होने वाला था। वह सोमेश्वरा नाम से बिटक्वॉइन लॉन्च करके फर्जी कंपनियों के जरिए ठगी का जाल दूसरे देशों में भी बिछाने की तैयारी में था। एक माह के अंदर भारत से भागकर साइबर ठगी के पैसों को दुबई में निवेश करने का पूरा खाका तैयार हो चुका था। इसी योजना के तहत हाल ही में जोनी 15 दिन तक दुबई में रहकर आया था। उसने दुबई में कुछ निवेशक से मिलकर सोमेश्वरा बिटक्वॉइन लॉन्च करके उसके जरिए करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाने की योजना बनाई थी। ये साइबर ठग अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिटक्वॉइन को सस्ता लॉन्च करते फिर कई देशों के लोगों को मोटा मुनाफा देने का लालच देकर निवेश कराने के बाद ठगने वाले थे। एसपी साइबर अमित कुमार ने बताया कि ठगी मामले में संदिग्ध दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और मुंबई के 15 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। इनसे पूछताछ करने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही कइयों को पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भी जारी किया है। मामले में जिसकी भी संलिप्तता मिलती है, उसकी गिरफ्तारी होगी।
75 खाते व 100 पासबुक में ट्रांजेक्शन, संदेह में बैंक अधिकारी
एसपी अमित कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में साइबर ठगों द्वारा 71 बैंक खातों में ठगी के पैसे का ट्रांजेक्शन मिला हैं। इसके अलावा विभिन्न बैंक के खातों के साथ 100 पासबुक का रिकॉर्ड भी मिला है, जिस पर ठगी के पैसे का ट्रांजेक्शन मिला है। इस मामले में कुछ बैंक के अधिकारियों पर पुलिस का संदेह गहरा गया है। इनसे भी पूछताछ हो सकती है।
ठगी हुई हो पुलिस को दें शिकायत
अमित कुमार के मुताबिक रोहतक के अलावा पटना व उदयपुर में ठगों की फर्जी कंपनियां हैं। उदयपुर में पुलिस रेड करने निकली है। पब्लिक से अपील है कि जिन लोगों ने इन दोनों फर्जी कंपनियों में निवेश किया है वे पंचकूला साइबर थाने में शिकायत दे सकते हैं। उनके पैसे रिफंड कराने की कोशिश पुलिस करेगी।
विज्ञापन
रोहतक से तीन लोग गिए गए गिरफ्तार, गिरोह में 10 संदिग्ध
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर ममता सिंह के मार्गदर्शन में एसपी अमित कुमार ने योजना तैयार की थी। हरियाणा पुलिस की टीम के जवान ने खुद को फर्जी कंपनी की वेबसाइट पर पंजीकृत किया। इसमें गृह मंत्रालय की I4C (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र) की टीम को शामिल कर रोहतक से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें रोहतक के शास्त्री नगर निवासी जोनी व घरौठी निवासी हरिओम और सोनीपत निवासी रोहित है। तीनों छह दिन की पुलिस रिमांड पर है।