फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Someone parked the car in front of the toilet, the woman was stuck for one and a half hours

शौचालय के आगे कोई खड़ी कर गया गाड़ी, महिला डेढ़ घंटे तक फंसी रही

Wed, 21 Sep 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Someone parked the car in front of the toilet, the woman was stuck for one and a half hours
चंडीगढ़। बुटरेला में मंगलवार की दोपहर एक घर के बाहर बने शौचालय के आगे किसी व्यक्ति ने गाड़ी खड़ी कर दी। शौचालय में एक महिला गई थी। शौचालय का गेट न खुलने से वह परेशान हो गई। उसके बाद महिला ने आवाज लगाई और गेट खटखटाया। सड़क पर जा रहे लोगों ने सुना तो घर में लोगों को बताया। काफी कोशिश के बाद जब गाड़ी नहीं हटी तो पुलिस को फोन लगाया गया। क्रेन मशीन से आकर गाड़ी को हटाया गया।
विज्ञापन

बुटरेला में मकान नंबर- 28 में किराएदार रहते हैं। उनका शौचालय घर के बाहर बना है। गेट सड़क की ओर ही खुलता है। दोपहर में सुषमा नाम की महिला शौचालय में गई थी। तभी कोई गाड़ी वाला आकर शौचालय के गेट के सामने गाड़ी पार्क कर गया। महिला ने गेट खोला तो वह खुला नहीं। तब जाकर उसने आवाज लगाना शुरू की। पुलिस गाड़ी को टो करके ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed