फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Someone duplicated cough syrup to defame India says QP Pharma Chem Ltd after WHO issues alert

Punjab: भारत को बदनाम करने की साजिश! किसी ने बनाई नकली कफ सिरप, WHO के अलर्ट के बाद कंपनी ने कही बड़ी बात

Wed, 26 Apr 2023 05:16 PM IST
ajay kumar एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Apr 2023 05:16 PM IST
सार

कंपनी के एमडी सुधीर पाठक ने कहा कि पंजाब के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) को संदेह है कि किसी ने कंबोडिया भेजे गए उत्पाद (खांसी की दवाई) की नकल की है और फिर इसे मार्शल द्वीप समूह और माइक्रोनेशिया में बेचे हैं।

विज्ञापन
Someone duplicated cough syrup to defame India says QP Pharma Chem Ltd after WHO issues alert
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में निर्मित एक कफ सिरप को लेकर मेडिकल अलर्ट जारी किया। स्वास्थ्य संगठन ने कफ सिरप को दूषित बताया है। यह कफ सिरप पंजाब के डेराबस्सी स्थित कंपनी क्यूपी फार्मा केम लिमिटेड बनाती है। अब कंपनी ने अपना पक्ष रखा और इसे भारत सरकार को बदनाम करने की साजिश बताई। 

विज्ञापन


क्यूपी फार्मा केम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुधीर पाठक ने कहा कि किसी ने भारत सरकार को बदनाम करने के लिए सिरप की नकल की थी। डब्ल्यूएचओ ने जानकारी दी थी कि प्रभावित उत्पाद का निर्माता क्यूपी फार्मा केम लिमिटेड है। वहीं हरियाणा की कंपनी ट्रिलियम फार्मा इसकी मार्केटिंग करती है।
विज्ञापन


कंपनी के एमडी सुधीर पाठक ने कहा कि पंजाब के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) को संदेह है कि किसी ने कंबोडिया भेजे गए उत्पाद (खांसी की दवाई) की नकल की है और फिर इसे मार्शल द्वीप समूह और माइक्रोनेशिया में बेचे हैं। पाठक ने कहा कि एफडीए विभाग ने खांसी की दवाई के नमूने लिए थे और उन्हें जांच के लिए कंबोडिया भेजा था। खांसी की दवाई की कुल 18,336 बोतलें कंबोडिया भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि एक भारतीय कंपनी का कफ सिरप मार्शल आइलैंड्स और माइक्रोनेशिया में दूषित पाया गया है। हालांकि इस मेडिकल अलर्ट में डब्ल्यूएचओ ने यह नहीं बताया कि भारत निर्मित कफ सिरप से कोई जनहानि हुई है या नहीं। लेकिन डब्ल्यूएचओ का मानना है कि इसमें गुइफेनेसिन सिरप टीजी सिरप के साथ, डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा पाई गई है। इसके सेवन से इंसानों की जान को खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed