फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Some people came from Kashmir and some from Nepal to see the Chrysanthemum Fair.

Chandigarh News: गुलदाउदी मेला देखने कोई कश्मीर से पहुंचा कोई नेपाल से

Sun, 21 Dec 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Some people came from Kashmir and some from Nepal to see the Chrysanthemum Fair.
चंडीगढ़। सेक्टर-33 के टेरेस्ड गॉर्डन में चल रहे गुलदाउदी शो के दूसरे दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। शनिवार सुबह से ही गार्डन में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। पूरे परिसर में रौनक देखने लायक थी। फूलों की खूबसूरती और सजे हुए पार्क ने हर किसी को आकर्षित किया।
विज्ञापन


गुलदाउदी महोत्सव में इस बार गुलदाउदी की करीब 262 प्रजातियां प्रदर्शित की गई हैं। अलग अलग रंगों और आकार के फूलों को देखने के लिए लोग परिवार के साथ पहुंचे। कई लोग फूलों के बीच खड़े होकर सेल्फी लेते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। जम्मू कश्मीर से आए पर्यटक तजमुल्ल ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ चंडीगढ़ घूमने आए थे। शहर में गुलदाउदी शो की जानकारी मिलने पर वे यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा और ऐसे आयोजन शहर में लगातार होते रहने चाहिए। कई लोग ट्रेडिशनल ड्रेस में भी नजर आए। नेपाल के रहने वाले कई लोग अपने पारंपरिक परिधान पहनकर परिवार के साथ गुलदाउदी शो देखने पहुंचे।
विज्ञापन

मेला घूमने आए सेक्टर-45 की रहने वाली टीना और मीना ने बताया कि वे पिछले कई साल से गुलदाउदी शो देखने आ रही हैं। हर बार यहां आकर अच्छा लगता है। उनके अनुसार फूलों की सजावट और माहौल दोनों ही मन को सुकून देने वाले हैं। गुलदाउदी शो में जलपान के लिए बनाए गए क्षेत्र में भी काफी भीड़ रही। लोग खानेपीने का आनंद लेते नजर आए। बच्चों और युवाओं ने वहां लगे झूलों का भी खूब आनंद उठाया। दूसरे दिन टेरेंस गॉर्डन खुशियों और रंगों से सराबोर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article