फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Solo flute racital by Illahabadi sisters

बांसुरी की धुन से गंजा ट्राइसिटी

Sat, 26 Oct 2013 12:09 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Oct 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
Solo flute racital by Illahabadi sisters
इंडियन नेशनल थियेटर की ओर से आयोजित चंडीगढ़ संगीत सम्मेलन के दौरान प्रतिष्ठित बांसुरी वादक बहनें सुचिष्मता और देबप्रिया चटर्जी ने अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के बाल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदुस्तानी क्लासिकल वोकलिस्ट रंजनी रामचंद्रन की प्रस्तुति भी श्रोताओं को पसंद आई।

सुचिष्मता और देबप्रिया दोनों ही इलाहबाद के एक संगीत प्रेमी परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता राबिन और माता कृष्णा चटर्जी जाने-माने संगीतज्ञ हैं।

सुचिष्मता ने बताया कि दिवंगत पं. भोलानाथ प्रसन्ना के निर्देशन में उन्होंने बांसुरी वादन का शुरुआती ज्ञान लिया। फिर बांसुरी वादक पद्म विभूषण पं. हरिप्रसाद चौरसिया से तालीम ली।
विज्ञापन


उन्होंने वोकल और फ्लूट दोनों में टॉपर रहते हुए प्रयाग संगीत समिति इलाहबाद से ‘संगीत प्रभाकर’ और ‘संगीत प्रवीण’ की पढ़ाई पूरी की। अब वे ‘आकाशवाणी’ मुंबई से जुड़ी हुई हैं। वे अब तक अमेरिका, ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रेेलिया, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम, हॉलैंड, लंदन, दुबई, श्रीलंका और मस्कट में प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रंजनी रामचंद्रन युवा पीढ़ी की बेजोड़ हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका हैं। उनकी माता विजया ने उन्हें छोटी उम्र में ही हिंदुस्तानी संगीत की प्रारंभिक शिक्षा देनी शुरू कर दी थी। बाद में उन्होंने वीणा सहस्त्रबुद्धे विद्या प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed