फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Soi's protest begins at PU; demands include a special exam and a separate convocation ceremony.

Chandigarh News: पीयू में सोई का धरना शुरू, स्पेशल परीक्षा और अलग दीक्षांत समारोह की मांग

Tue, 30 Jun 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Soi's protest begins at PU; demands include a special exam and a separate convocation ceremony.
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार को स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने वीसी कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना शुरू किया। संगठन ने विद्यार्थियों से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों को जल्द हल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि साइंस के उन छात्रों के लिए स्पेशल चांस परीक्षा कराई जाए, जो किसी कारण से नियमित परीक्षा नहीं दे सके और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संगठन का कहना है कि इससे छात्र अपनी डिग्री पूरी कर सकेंगे। संगठन ने यह भी मांग की कि साइंस और आर्ट्स छात्रों के लिए अलग-अलग दीक्षांत समारोह आयोजित किए जाएं, ताकि सभी छात्रों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।
विज्ञापन


इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में पंजीकृत डॉक्टरों और मान्यता प्राप्त अस्पतालों द्वारा जारी निजी मेडिकल सर्टिफिकेट भी विश्वविद्यालय स्वीकार करे, ताकि जरूरतमंद छात्रों को परेशानी न हो। सोई नेताओं ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी इन मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लेता, तब तक उनका शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed