पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के फुफेरे भाई बलदेव सिंह साहनी का निधन, कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ समाजसेवी व कांग्रेस नेता बलदेव सिंह साहनी का रविवार रात को निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की बुआ के बेटे बलदेव साहनी के निधन की सूचना मिलते ही पंजाब के राजपुरा में शोक की लहर छा गई। उनके बेटे तरनजीत सिंह काकू साहनी ने बताया कि 12 अप्रैल को उनके पिता की तबीयत अचानक खराब होने पर उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जो पॉजिटिव निकला। इसके बाद से उनका उपचार चल रहा था। रविवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली और सोमवार सुबह कोविड गाइडलाइन के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बलदेव साहनी अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। कांग्रेस नेता होने के बावजूद भी समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहे। 1984 में दिल्ली दंगों के दौरान परिवार सहित राजपुरा में आकर बस गए थे और शहीद प्रभाकर चौक पर जूस की दुकान चलाते थे। उनके निधन पर राजपुरा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, घनौर विधायक मदनलाल जलालपुर, निर्भय सिंह मिलटी कंबोज, गगनदीप सिंह जलालपुर, नगर काउंसिल प्रधान नरेंद्र शास्त्री, लोक भलाई ट्रस्ट के प्रधान जगदीश जगा, आम आदमी पार्टी की प्रदेश कोषाध्यक्ष नीना मितल, दीपक सूद, आशुतोष जोशी ने उनके परिवार के साथ दुख साझा किया और सांत्वना दी।
बलदेव सिंह साहनी की फाइल फोटो।
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश भी कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले दो-तीन दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोग कृपया अपनी जांच कराएं।
I have tested #COVID positive today. All those who have come in contact with me in the last 2-3 days may please get themselves tested.
— Som Parkash (@SomParkashBJP) April 19, 2021
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कोरोना पॉजिटिव
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बावजूद सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने आपको होम आइसोलेट कर लिया है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि 17 अप्रैल को रात के खाने के बाद तक उन्हें पता नहीं था कि अगले दिन क्या होगा। 18 अप्रैल 2021 को शरीर-दर्द, सिर में भारीपन हुआ। जब उन्होंने तापमान चेक किया तो 101 था। उन्होंने तुरंत रैपिड टेस्ट के लिए कॉल किया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने अपील की कि जो लोग सात दिनों में उनके संपर्क में आए हैं वे जांच जरूर करवाएं। खुद को परिवार से अलग रखें।