फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Social media influencers will spread the schemes of Punjab government to the people

Chandigarh : पंजाब सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सरकार ने जारी की पॉलिसी

Sun, 22 Oct 2023 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 04:58 AM IST
सार

इसके लिए पंजाब सरकार ने पॉलिसी जारी कर दी है। हालांकि, सरकार से जुड़ने के लिए इन्फ्लुएंसर के पास कम से कम दस हजार सब्सक्राइबर्स होने चाहिए और उसकी छवि साफ-सुथरी होनी चाहिए।

विज्ञापन
Social media influencers will spread the schemes of Punjab government to the people
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार की योजनाओं और प्रयासों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अहम भूमिका निभाएंगे। इसके लिए पंजाब सरकार ने पॉलिसी जारी कर दी है। हालांकि, सरकार से जुड़ने के लिए इन्फ्लुएंसर के पास कम से कम दस हजार सब्सक्राइबर्स होने चाहिए और उसकी छवि साफ-सुथरी होनी चाहिए। उस पर किसी तरह का केस दर्ज नहीं होना चाहिए। इनकी पांच श्रेणियां बनाई गईं हैं। प्रत्येक मुहिम के लिए उन्हें तीन से आठ लाख रुपये तक का भुगतान करने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार का मानना है कि आज के डिजिटल युग में इन्फ्लुएंसर सार्वजनिक धारणाओं को महत्वपूर्ण ढंग के साथ बदलते हैं। इस नीति का मकसद पंजाब के समृद्ध सभ्याचार, विरासत और शासन संबंधी पहल को देश भर के लोगों तक पहुंचाना है। नीति के मुताबिक इन्फ्लुएंसर को शुरुआत से कम से कम 6 महीने पहले सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना होगा। इस पर किसी तरह का कोई आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


किसी भी राज्य सरकार, पीएसयू द्वारा उसे ब्लैक लिस्ट में नहीं किया होना होना चाहिए। वहीं, वह दिवालिया या रिसीवरशिप में नहीं होना चाहिए या उसका अपना व्यवसाय नहीं होना चाहिए। उसे अपने सोशल मीडिया चैनलों पर कोई भी ऐसी सामग्री पोस्ट नहीं करनी चाहिए जो अश्लील हो। यह सामग्री राष्ट्र-विरोधी या राज्य के हितों के खिलाफ नहीं होनी चाहिए। सरकार से पैनल से अधिक से अधिक दो वर्ष की अवधि के लिए रहेगी। इन्फ्लुएंसर के लिए https://bit.ly/Punjabinfluencerpolicy पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन फार्म किया जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेणी की- सब्सक्राइबर्स की संख्या- राशि की अदायगी (रुपये में)
श्रेणी-ए- एक मिलियन- 800000
श्रेणी-बी- 500000 से 1 मिलियन- 500000
श्रेणी-सी- 100000 से 500000- 300000
श्रेणी-डी- 50000 से 100000- 300000
श्रेणी-ई- 10000 से 50000- 300000

यह नियम टूटे तो होगी कार्रवाई
इन्फ्लुएंसर को कुछ अन्य शर्तों का भी पालन करना होगा। उनकी सामग्री मौलिक होनी चाहिए और किसी भी कॉपीराइट कानून का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। सामग्री को पंजाब को सकारात्मक रूप से बढ़ावा देना चाहिए। सरकार के अच्छी चीजें, संस्कृति, विरासत को उजागर करना चाहिए। किसी भी राजनीतिक, धार्मिक या विवादास्पद विषय को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। कोई भी सामग्री भ्रामक या झूठी पाई गई तो प्रभावित करने वाले को हटा दिया जाएगा। उसे कानूनी कार्रवाई का सामना कर सकता है। सामग्री को सरकार के मिशन, दृष्टिकोण और मूल्यों के अनुरूप होना चाहिए। सामग्री तथ्यात्मक, सटीक और भ्रामक जानकारी से रहित होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed