{"_id":"5f6100d38ebc3e4526638435","slug":"social-distortion-strips-flying-distribution-ration-huge-crowd-gathered-during-distribution-community-chandigarh-news-pkl3879936196","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन बांटने में उड़ रहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, सेक्टर 56 के कम्युनिटी सेंटर में राशन बांटने के दौरान जमा हुई भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन बांटने में उड़ रहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, सेक्टर 56 के कम्युनिटी सेंटर में राशन बांटने के दौरान जमा हुई भारी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत यूटी प्रशासन की ओर से पांच महीने के लिए मुफ्त में राशन बांटने की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को सेक्टर-56 के कम्युनिटी सेंटर में राशन बांटा गया, जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। इनमें से कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहना था।
राशन मिलने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को सेक्टर-56 के कम्युनिटी सेंटर में दोपहर तक सैंकड़ों लोग एकत्रित हो गए। राशन लेने गए सुरेश ने बताया कि सेक्टर-56 में पिछले कुछ दिनों से राशन बांटने की प्रक्रिया चल रही है। रोजाना कम्युनिटी सेंटर में लोगों की भारी भीड़ जुटती है। कम्युनिटी सेंटर के बाहर लोग पर्चियों के लिए लाइन में लगे रहते हैं। इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया न ही लोगों ने मास्क पहना था।
ऐसी स्थिति में यहां पर कोरोना वायरस फैल सकता है। उन्होंने बताया कि राशन बांटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। कई लोग सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन उनका नंबर नहीं आया। राशन लेने पहुंचे लोग भी प्रशासन की व्यवस्था से खासे नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को राशन बांटने के लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों की भीड़ जमा होने से रोका जा सके। एक दिन में जितने लोगों को राशन दिया जाना है, उन्हें घर-घर जाकर पर्ची पकड़ा दी जाए ताकि सिर्फ वही लोग राशन लेने पहुंचें। इससे कम्युनिटी सेंटर में लोग भी जमा नहीं होंगे। गौरतलब है कि प्रशासन की तरफ से यह राशन सिर्फ उन्हीं को दिया जा रहा है, जो राशन कार्ड होल्डर हैं और उनके बैंक खाते में राशन की सब्सिडी आती है। योजना के तहत प्रशासन प्रति व्यक्ति 25 किलो गेहूं और प्रति परिवार पांच किलो चना दाल पांच महीने (जुलाई से नवंबर) के लिए मुफ्त में दे रहा है।