फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   So far 52 people have died in Punjab, 3.88 lakh people and 1.91 lakh hectares of crops have been affected

Chandigarh News: पंजाब में अब तक 52 की मौत, 3.88 लाख, लोग व 1.91 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित

Tue, 09 Sep 2025 10:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
So far 52 people have died in Punjab, 3.88 lakh people and 1.91 lakh hectares of crops have been affected
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ ने इस बार भीषण तबाही मचाई है। मंगलवार को एक और मौत के कुल मृतकों की संख्या 52 हो गई है। 3.88 लाख लोग व 1.91 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। पिछले 24 घंटों में हालात और बिगड़ गए हैं, जिससे 33 और गांव व 133 लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही 22 जिलों में प्रभावित गांवों की कुल संख्या भी बढ़कर 2097 हो गई है।

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि लुधियाना में एक और व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जबकि पठानकोट में तीन व्यक्ति अब भी लापता हैं। पंजाब सरकार बाढ़ से नुकसान को लेकर रिपोर्ट भी तैयार कर रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे करके नुकसान की एक फाइनल रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। बाढ़ प्रभावित एरिया से अब तक 23,206 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। 119 राहत शिविरों में 5521 लोग ठहरे हुए हैं। घरों और पशुधन के नुकसान का भी आकलन फिलहाल किया जा रहा है, ताकि लोगों के नुकसान की भरपाई की जा सके। पिछले 24 घंटे में 191 और लोगों को रेस्क्यू किया गया है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सेना ने लगभग 30 हेलिकॉप्टर तैनात किए हैं, जबकि एनडीआरएफ की 18 टीमों को तैनात किया गया है। इसी तरह बीएसएफ और एसडीआरएफ की टीमें जमीनी स्तर पर सहायता प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed