फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snatcher caught in Chandigarh

अपराध : व्यक्ति से एक लाख छीनने वाला पकड़ा

Mon, 12 Apr 2021 05:46 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Snatcher caught in Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर-19/27 की विभाजित सड़क से दो सप्ताह पहले एक व्यक्ति से एक लाख रुपये छीनने का मामला सामने आया था। मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी महेश्वर पासवान (53) को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपटमारी की रकम भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी कमाई की रकम लेकर 27 मार्च को गांव लौट रहा था। इस दौरान सेक्टर-43 के बस स्टैंड पर महेश्वर नाम का एक व्यक्ति मिला। इसके बाद दोनों में मेलजोल बढ़ गया। आरोपी ने उसे कहा कि वह भी अपने गांव जा रहा है। वे दोनों सेक्टर-17 से बस ले लेंगे। दोनों सेक्टर-17 जाने के लिए बस में चढ़ गए, लेकिन आरोपी ने धर्मेंद्र को अपनी बातों में उलझा लिया और उसे सेक्टर-17 में उतरने नहीं दिया। उसे कहा कि वे सेक्टर-27 से मुजफ्फरनगर के लिए बस ले लेंगे। सेक्टर-19/27 की विभाजित सड़क के पास पहुंचने पर धर्मेंद्र से बैग छीनकर आरोपी फरार हो गया। बैग में एक लाख रुपये समेत अन्य सामान था। शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed