फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snatched mobile by attacking neighbor

पड़ोसी पर हमला कर छीना मोबाइल

Thu, 24 Jun 2021 11:40 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Snatched mobile by attacking neighbor
चंडीगढ़। सेक्टर-56 में उस दौरान हंगामा शुरू हो गया, जब रंजिशन तीन महिलाओं समेत सात-आठ लोगों ने पड़ोसी पर डंडे व पत्थर से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पलसोरा चौकी पुलिस ने स्थानीय निवासी महिला काजल, गीना, किरण व काला और सलमान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मनोज उर्फ टांटी, विजय समेत अन्य फरार है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने वीरवार को जिला अदालत में पेश किया तो जज ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लकी (35) ने बताया कि वह सेक्टर-56 का निवासी है। बीते बुधवार को वह किसी काम से जा रहा था। उक्त सेक्टर के मकान नंबर-6632 के पास पहुंचा तो सात-आठ लोगों ने उसका रास्ता रोककर बहसबाजी शुरू कर दी। मामला इस कद्र बिगड़ा कि तीन महिलाओं समेत अन्य लोगों ने उस पर डंडे व पत्थर से हमला कर दिया। घटना में लकी बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी आपस में रिश्तेदार है और इनके बीच रंजिश चल रही थी। इस कारण आरोपियों ने लकी पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed