फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snake found in ice cream, snake found in icecream, in chandigarh, chandigarh

आइसक्रीम में था सांप का बच्चा, जा चिपका जीभ पर, और फिर...

Mon, 04 Jul 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Jul 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
snake found in ice cream, snake found in icecream, in chandigarh, chandigarh
चंडीगढ़ में आइसक्रीम में निकला सांप - फोटो : अमर उजाला

अगर आप आइसक्रीम खरीदने जा रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लें। कहीं आपके साथ भी वो न हो जाए, जो इस दंपति के साथ हुआ। घटना चंडीगढ़ की है। आइसक्रीम में संपोल निकलने का मामला सामने आया है। पति आइसक्रीम खरीदकर घर पहुंचा। पति पत्नी दोनों ने जैसे ही आइसक्रीम खाई, उल्टियां लग गईं। तबीयत बिगड़ती देख पति पत्नी सेक्टर 16 अस्पताल में आकर भर्ती हो गए। डाक्टरों ने उन्हें एक दिन निगरानी में रखा अस्पताल में ही रखा है।

विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति का नाम राजीव सहगल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस को दी शिकायत में राजीव ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात को घर के पास से तीन मैंगो आइसक्रीम खरीदे। चखने के बाद उनकी पत्नी कुमकुम सहगल ने कहा कि आइसक्रीम का स्वाद कुछ खट्टा सा आ रहा है। जिसके बाद राजेश ने भी आइसक्रीम खा कर देखी तो उनकी जीभ में जलन होने लगी।
विज्ञापन


उनके मुंह में आइसक्रीम के साथ वो सपोला भी जा चुका था। जिसके बाद उन्होंने मुंह से तुरंत सपोले को उगला और एक बोतल में बंद कर लिया। पहले तो उन्हें लगा कि शायद वो कोई बरसात में पाया जाने वाला कीड़ा है। लेकिन बाद में ध्यान से देखने पर पता चला कि सांप का बच्चा है। जिसके बाद दोनों ने सेक्टर 16 अस्पताल दौड़े और डाक्टरों को पूरी बात बताई। जिस पर डाक्टरों ने उनका चैक अप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोनों को आइसक्रीम खाने के बाद किसी तरह की कोई बड़ी दिक्कत सामने नही आई है। डाक्टरों ने दोनों को 24 घंटे के लिए अस्पताल में निगरानी पर अस्पताल में ही भर्ती कर लिया है। राजीव ने मामले में सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में कंपनी के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed