फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smugglers Undergroud due to Police Inquiry in Case of Arms Smuggling

फिरोजपुरः पुलिस जांच शुरू होने के बाद तस्कर हो गए भूमिगत, पुलिस की सीमांत गांवों में पूछताछ

Mon, 14 Sep 2020 12:22 PM IST
खुशबू गोयल अनिल कुमार, फिरोजपुर
अनिल कुमार, फिरोजपुर Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 14 Sep 2020 12:22 PM IST
सार

  • पकड़ी गई हथियारों की खेप जम्मू-कश्मीर आतंकियों के पास भेजे जाने की आशंका
  • जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए कई आतंकी पंजाब से हथियार लाना स्वीकार कर चुके हैं

विज्ञापन
Smugglers Undergroud due to Police Inquiry in Case of Arms Smuggling
हथियारों की तस्करी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरहद पर हथियारों खेप पकड़े जाने के बाद शुरू हुई पुलिस की जांच से डरे ममदोट क्षेत्र के तस्कर भूमिगत हो गए हैं। रविवार को पुलिस ने पाकिस्तान से हथियारों की आई खेप पकड़े जाने संबंधी बीओपी न्यू गजनी वाला के आसपास सीमांत गांवों के ग्रामीणों से गहन पूछताछ की है।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा के रास्ते पाक से आई हथियारों की खेप जम्मू-कश्मीर के आतंकियों तक पहुंचाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए कई आतंकियों ने पंजाब से हथियार लाने की बात स्वीकार की है। ममदोट, फिरोजपुर व तरनतारन के सीमांत क्षेत्रों से हथियार जम्मू-कश्मीर आतंकियों तक पहुंचने के इनपुट मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के मुताबिक नवंबर 2018 को जम्मू रेलवे स्टेशन स्टैंड से वाहन छीनकर चार-पांच आतंकी पंजाब में प्रवेश होकर फिरोजपुर के ममदोट क्षेत्र में आकर छिपे थे, ममदोट क्षेत्र पुलिस छावनी में तबदील हो चुका था। उस समय भी आतंकियों का सुराग नहीं लगा था। अब हथियारों की खेप (एके-47 राइफल तीन, दो एम-16 राइफल दो, 9 एमएम दो पिस्तौल, चौदह मैगजीन व 168 कारतूस) मिली है।

इससे साबित होता है कि ममदोट के तस्करों के संबंध जम्मू-कश्मीर के आतंकियों से हैं, जो पाक से हथियारों की  खेप मंगवाकर आतंकियों तक पहुंचाते हैं। जानकारों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियां जेल में बैठे कुख्यात तस्करों से भी पूछताछ करने में लगी है, क्योंकि तस्कर जेल में बैठे ही मोबाइल फोन पर संपर्क साध कर पाक तस्करों से हेरोइन व हथियारों की खेप मंगवाते हैं, ऐसे कई केस काउंटर इंटेलीजेंस पकड़ चुकी है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब से जम्मू-कश्मीर जाते समय सुरक्षा एजेंसियों ने हथियार पकड़े हैं, कई आतंकी भी हथियारों समेत पकड़े जा चुके हैं, वह भी पंजाब से हथियार लाने की बात स्वीकार कर चुके हैं। पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा के रास्ते पाकिस्तान से हथियार आना आसान है।

क्योंकि, भारतीय तस्करों की पाक तस्करों से अच्छी दोस्ती है और वाट्सएप के जरिये संपर्क में रहते हैं। उधर, थाना लक्खोके बहराम के प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि सीमांत गांवों के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि पता चल सके कि किस व्यक्ति ने पाकिस्तानी तस्करों से हथियारों की खेप मंगवाई है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed