फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Smuggler arrested after encounter in Amritsar of Punjab

Amritsar News: तस्कर ने STF टीम पर चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग के बाद गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2023 10:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Jan 2023 10:59 PM IST
सार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि साल 2019 में उसके खिलाफ एक किलो हेरोइन का केस दर्ज किया गया था। पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसने हाईकोर्ट से किसी तरह पैरोल हासिल कर ली और फिर जेल नहीं गया। इसके अलावा आरोपी सोनू मसीह के खिलाफ रंजीत एवेन्यू थाने में हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज है।

विज्ञापन
Smuggler arrested after encounter in Amritsar of Punjab
मुठभेड़ के बाद खेत में खड़ी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र में तस्करों ने सोमवार दोपहर फायरिंग कर दी। तस्करों ने यह फायरिंग छापामारी करने पहुंची स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम पर की। जवाबी फायरिंग में तस्करों की कार खेतों में उतर गई। एसटीएफ की टीम ने अजनाला के खानवाल गांव निवासी सोनू मसीह नामक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने कार से एक किलो और सौ ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल बरामद किया है। एसटीएफ के एआईजी रछपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि खानवाल गांव निवासी सोनू मसीह हेरोइन तस्करी का काम करता है। इसके आधार पर सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने अजनाला में छापामारी कर दी। 
विज्ञापन


संदिग्ध हालत में सफेद रंग की आई-20 कार को आते देख रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक सीट पर बैठे सोनू मसीह ने कार रोकने के बजाय पुलिस पार्टी पर चढ़ाने का प्रयास किया। वहां खड़े पुलिस कर्मियों ने किसी तरह अपना बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने अपने अपने वाहनों से आरोपियों की कार का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया। पता चला है कि तस्करों ने पुलिस टीम पर सात राउंड फायर किए और जवाब में एसटीएफ ने पांच राउंड फायर किए। दो गोलियां कार के टायरों पर लगी और वह पंक्चर हो गई। 

कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने संतुलन गंवा दिया और कार ढाई फुट गहरे खेत में उतर गई। इसके बाद कार में सवार दो तस्कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो सोनू मसीह का पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान कार से एक किलो, सौ ग्राम हेरोइन, पिस्तौल बरामद की गई। 


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि साल 2019 में उसके खिलाफ एक किलो हेरोइन का केस दर्ज किया गया था। पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसने हाईकोर्ट से किसी तरह पैरोल हासिल कर ली और फिर जेल नहीं गया। इसके अलावा आरोपी सोनू मसीह के खिलाफ रंजीत एवेन्यू थाने में हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed