फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smuggler Amrik Singh Babbar came in contact with ISI through terrorist Harvinder Singh Rinda

बड़ा खुलासा: आतंकी रिंदा के जरिये आईएसआई से जुड़ा था तस्कर अमरीक, दो सैनिकों से लिए थे योल कैंट के नक्शे

Sat, 09 Sep 2023 08:36 AM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Sep 2023 08:36 AM IST
सार

पंजाब के तरनतारन जिले से संबंध रखने वाला रिंदा पर पंजाब के विभिन्न थानों में हत्या, टारगेट किलिंग, डकैती, जबरन वसूली समेत 26 मामले दर्ज हैं। वह भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में से एक है। पंजाब व देश में कईं जगहों पर विभिन्न आतंकी घटनाओं में उसका हाथ रहा है।

विज्ञापन
Smuggler Amrik Singh Babbar came in contact with ISI through terrorist Harvinder Singh Rinda
नशा तस्कर अमरीक सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

हेरोइन, हथियार और पैसों के बदले हिमाचल प्रदेश के योल कैंट के नक्शे और फोटो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजने वाला तस्कर अमरीक सिंह बब्बर खालसा के आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के जरिये आईएसआई के संपर्क में आया था। पुलिस रिमांड के दौरान अमरीक सिंह से हुई पूछताछ में उसने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन


अमरीक सिंह ने यह सारी जानकारी दो सैनिकों से हासिल की। इनमें एक पटियाला का रहने वाला है। वह चंडीगढ़ या पंचकूला में तैनात एक अन्य सैनिक से यह जानकारी लेता था। फिलहाल पुलिस इन दोनों सैनिकों के बारे में पुलिस अधिक जानकारी जुटा रही है। आतंकी रिंदा व अमरीक सिंह की पटियाला जेल में जान-पहचान हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे और अकसर फोन पर बातें करते रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haryana: हाईकोर्ट ने कहा- FIR में जाति-धर्म का उल्लेख करना गलत, DGP को यह प्रथा रोकने का दिया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने गुर्गों को दी थी एक-एक एके-47 राइफल
पाकिस्तान में आईएसआई के एजेंट शेर खान ने अमरीक सिंह को दो एके-47 और 250 कारतूस दिए थे। इनमें से एक एके-47 और एक कारतूस का डिब्बा उसने सन्नौर के नजदीक रहने वाले अपने एक साथी को दिया था। उसे इसकी सप्लाई आगे एक व्यक्ति को करने के लिए कहा गया था। एक एके-47 उसने अपने सहयोगी काला सिंह निवासी गोबिंद नगर फ्रेंड्स कॉलोनी (फिरोजपुर) को दी थी। काला सिंह नशे की हर डील में अमरीक सिंह के साथ रहता था। अमरीक सिंह के खिलाफ आठ किलो 207 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के दर्ज केस में भी काला सिंह नामजद है। वह अभी फरार है। अब पुलिस काला सिंह समेत एक अज्ञात व्यक्ति के ठिकानों के बारे में पता लगाने में जुटी है, ताकि इन हथियारों की बरामदगी कराई जा सके।


26 मामलों में वांटेड है रिंदा
पंजाब के तरनतारन जिले से संबंध रखने वाला रिंदा पर पंजाब के विभिन्न थानों में हत्या, टारगेट किलिंग, डकैती, जबरन वसूली समेत 26 मामले दर्ज है। वह भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में से एक है। पंजाब व देश में कईं जगहों पर विभिन्न आतंकी घटनाओं में उसका हाथ रहा है। साल 2022 में मोहाली में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेने़ड (आरपीजी) हमले में उसका नाम आया था। इसके अलावा पिछले साल ही हरियाणा में एक वाहन से हथियार व विस्फोटक जब्त किया गया था, इसके पीछे भी रिंदा का ही हाथ था। फरीदकोट में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के मामले में भी रिंदा का नाम आया था। साल 2015 में हुए बरगाड़ी बेअदबी केस के आरोपी प्रदीप सिंह को शूटर्स ने मार दिया था। इस मामले में बाद में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने तीन शूटर्स को पकड़ा था, जिन्होंने रिंदा का नाम लिया था।

अमरीक सिंह को पांच दिन के रिमांड पर भेजा
अमरीक सिंह को दो दिनों की रिमांड खत्म हो जाने पर शुक्रवार को दोबारा समाना की अदालत में पेश किया गया। इस मौके पुलिस ने तस्कर की 10 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की, लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पांच दिनों का रिमांड दिया। इस दौरान खास तौर से यह पता लगाया जाएगा कि क्या अमरीक सिंह भारतीय सेना की खुफिया जानकारियां हासिल करने के लिए क्या किन्हीं और लोगों के साथ भी संपर्क में था। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि नशा तस्करी के कारोबार में अमरीक सिंह के साथ और कौन लोग जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed