{"_id":"17b757573fe1e411ad0a9442cc495ef2","slug":"smell-measurement-machine-in-chandigarh-dumping-ground-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां डंपिंग ग्राउंड में लगेगा दुर्गंध मापने का यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां डंपिंग ग्राउंड में लगेगा दुर्गंध मापने का यंत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के डंपिंग ग्राउंड और गारबेज प्लांट में एक ऐसा यंत्र लग सकता है, जिससे पता चलेगा कि यहां से कितनी दुर्गंध आ रही है। इस समय शहर में कई दक्षिणी सेक्टरों में रात को दुर्गंध ने लोगों की नाक में दम किया हुआ है।
विज्ञापन
गारबेज प्लांट के अधिकारियों का कहना है कि यह दुर्गंध डंपिंग ग्राउंड से आती है, जबकि पार्षद इस दुर्गंध के लिए प्लांट को जिम्मेदार बताते हैं। शहर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर एक रिपोर्ट चर्चा के लिए सोमवार को सदन की बैठक में आ रही है।
विज्ञापन
यह रिपोर्ट मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बग्गा और एमओएच डॉ. भट्टी ने हाल ही में सूरत में हुई कांफ्रेंस में भाग लेकर लौटने के बाद बनाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सूरत में प्लास्टिक का कूड़ा अलग से इकट्ठा किया गया है, ऐसी व्यवस्था चंडीगढ़ में नहीं है।
विज्ञापन
डिजाइन के अनुसार नहीं डाल रहे गारबेज
सूरत में जाकर पता चला कि पुणे के एक सलाहकार गुरदता तेंदुलकर ने 10 साल पहले शहर के डडूमाजरा के गारबेज प्लांट का डिजाइन तैयार किया था।
जिसमें बताया गया था कि किस क्वालिटी का कितना कूड़ा किस जगह पर अलग-अलग डाला जाए, लेकिन इस समय इस डिजाइन के हिसाब से कूड़ा नहीं डाला जा रहा है। सदन में आनी वाली रिपोर्ट में यह भी सिफारिश की गई है कि इस सलाहकार को फिर से शहर में बुलाकर निरीक्षण करवाया जाए।