फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Smart City Project of Chandigarh Facing Problems

चंडीगढ़: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को झटका, नहीं मिले बोलीदाता, तो अब बदले जाएंगे नियम और शर्तें

Sat, 23 Feb 2019 12:26 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 23 Feb 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Smart City Project of Chandigarh Facing Problems
स्मार्ट सिटी
बीते ढाई साल से प्रशासन की फाइलों में दौड़ रही चंडीगढ़ के स्मार्ट सिटी को धरातल पर लाने की कोशिश को जोरदार झटका लगा है। प्रशासन बिना किसी कार्ययोजना के टेंडर तो निकाल दिए लेकिन साइकिल शेयरिंग परियोजना और मृत जानवरों के शवों को जलाने के प्लांट के टेंडर को बोलीदाता ही नहीं मिले। अब प्रशासन फिर से नियम व शर्तें बदलकर इनके टेंडर निकालेगा।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के तहत कई प्रोजेक्ट के लिए बीते साल दिसंबर माह में टेंडर निकाले गए थे। इनमें साइकिल शेयरिंग परियोजना और डड्डूमाजरा में मृत जानवरों के शवों का संस्कार करने को प्लांट लगाने का टेंडर भी शामिल था। लेकिन इन दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए बोलीदाता नहीं मिले। हाल ही में तकनीकी समिति में इस मामले पर चर्चा भी हुई थी। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि शर्तों में कुछ ढील देनी होगी।
विज्ञापन


शहर के लिए दोनों प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण
साइकिल शेयरिंग सिस्टम के तहत शहर में 5 हजार साइकिलें आनी हैं। इसके लिए शहर 617 डॉकिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट 20 करोड़ की लागत का है। साइकिल शेयरिंग सिस्टम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर चलाई जाएगी। जिसमें नॉमिनल चार्ज पर लोगों को साइकिलें चलाने को मिलेंगी। हर एक स्टेशन पर 8 से 9 साइकिल रखी जाएंगी। उसी कंपनी को जिम्ममेदारी मिलेगी, जिसके पास साइकिल रेंट पर चलाने का अनुभव और सालाना टर्नओवर 20 करोड़ है। लेकिन इस प्रोजेक्ट के टेंडर को बोलीदाता नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोग्य कंपनी ने लगाई बोली
सेक्टर 25 वेस्ट स्थित गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट के पास एक एकड़ के प्लांट में मृत पशुओं को जलाने के लिए सीएनजी की भट्ठियां लगनी हैं। इसके तहत 5 करोड़ की लागत से पीपीपी मोड पर टेंडर निकाला गया है। इस भट्ठी में एक दिन में 10 बड़े और 30 छोटे पशुओं का संस्कार हो सकेगा। दो बोलीदाताओं ने मृत जानकारों के संस्कार के लिए प्लांट लगाने के लिए अपनी निविदाएं भेजी थीं। लेकिन इन दोनों को अयोग्य पाया गया था, जिसके चलते टेंडर का अलॉटमेंट नहीं हो सका।


700 करोड़ के जारी हुए थे टेंडर
स्मार्ट सिटी के तहत पहले ढाई सालमें काम बेहद धीमी गति से हुआ था। नए एडवाइजर मनोज परिदा के आने के बाद पहली बार 31 दिसंबर को 700 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए। इनमें स्मार्ट मीटर लगाने, साइकिल शेयरिंगग सिस्टम और डड्डूमाजरा में जानवरों के शवों का संस्कार करने के लिए प्लांट लगाने, मनीमाजरा में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने के अलावा एक नया ट्रीटमेंट प्लांट लगाना भी शामिल था। इसमें दो प्रोजेक्ट को छोड़कर अन्य के टेंडर उठ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed