फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Small Businessmen will get Pension In Haryana

हरियाणा के छोटे कारोबारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगी पेंशन, योजना पर काम शुरू

Wed, 21 Aug 2019 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Aug 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Small Businessmen will get Pension In Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

हरियाणा में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान धन योजना को लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारी कर दी है। इसके लिए प्रदेशभर में ऐसे लघु कारोबारियों का डाटा जुटाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है, ताकि लाभार्थी कारोबारियों का केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ दिया जा सके।

विज्ञापन


इसके लिए हरियाणा सरकार की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कमान संभाल ली है। मुख्य सचिव ने इस स्कीम को लागू करवाने से पहले श्रम, आबकारी एवं कराधान विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लघु, सुक्ष्म व मध्यम उद्योग, छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स का डाटा शेयर करें, ताकि पात्र व्यक्तियों को इस योजना से लाभांवित किया जा सके। इस संदर्भ में मुख्य सचिव ने अफसरों की बैठक भी ली।
विज्ञापन


इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटियां बनाई जाएं और सभी विभाग जो इस योजना से संबंध रखते हैं, उनके नोडल अधिकारी इस कमेटी में शामिल किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- दिल्ली में हथिनीकुंड बैराज के नाम से क्यों है खौफ, यहां का पानी कैसे मचाता है तबाही, पूरी कहानी


उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को भी निर्देश दिए कि गांवों में स्व-रोजगार शुरू करने वाले व्यक्तियों का डाटा भी साझा किया जाए, ताकि इस योजना का लाभ उन व्यक्तियों को मिल सके। लघु, सुक्ष्म व मध्यम उद्योग की एसोसिएशन को इस योजना के मानदंड और योग्यता से अवगत करवाया जाए।

यह है योजना
-यह केंद्र सरकार की ओर से छोटे व्यापारियों-दुकानदारों के लिए एक पेंशन योजना है। डेढ़ करोड़ रुपये तक सालाना कारोबार वाले इस योजना के तहत पेंशन पा सकेंगे। प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान-धन योजना की अधिसूचित नियम-शर्तों के मुताबिक, 18 से 40 वर्ष का कोई भी कारोबारी इस योजना का लाभ उठा सकेगा। उसे हर माह के मामूली योगदान के बदले 60 साल की उम्र से करीब तीन हजार रुपये पेंशन मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed