फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Slumped plane collided with wall in Lalgarh

हवाई पट्टी पर फिसला विमान दीवार से टकराया, क्रू मेंबर सहित बाल-बाल बचे सभी यात्री

Wed, 08 Aug 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Updated Wed, 08 Aug 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
 Slumped plane collided with wall in Lalgarh
हादसाग्रस्त विमान
अबोहर से करीब 35 किमी दूर राजस्थान के गांव लालगढ़ जाटान में स्थित हवाई पट्टी पर मंगलवार शाम जयपुर से आया सुप्रीम एवियेशन का विमान उतरते समय अनियंत्रित होकर हवाई पट्टी के अंतिम छोर स्थित बाउंड्री वॉल से जा टकराया। यह टक्कर इतनी तेज हुई कि लगभग आधा विमान बाउंड्री वॉल के दूसरी तरफ लटक गया। उसके आगे के पंख टूट गए। घटना के दौरान विमान में सवार सभी यात्रियों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


विमान में हल्का धुआं उठते हुए देख वहां तैनात आरएसी के जवान, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस स्टाफ के सदस्य भी डर के मारे दूर भाग गए। लेकिन कुछ ही पलों में उन्होंने स्थिति संभाल ली। विमान में सवार चालक दल के दो सदस्यों सहित सभी 9 लोग सुरक्षित है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लालगढ़ जाटान थाना के प्रभारी तेजवंत सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ा।  
विज्ञापन

10 जुलाई को हुआ था शुभारंभ

 Slumped plane collided with wall in Lalgarh
हादसाग्रस्त विमान
जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर-जयपुर के बीच सुप्रीम एवियेशन की नियमित उड़ान की फ्लाइट नंबर 503 मंगलवार को शाम लगभग साढ़े 5 बजे सात यात्रियों को लेकर लालगढ़ हवाई पट्टी पर पहुंची। इसमें पायलट के अलावा एक महिला सहकर्मी भी थी। यह विमान करीब तीन हजार फुट लंबी लालगढ़ हवाई पट्टी पर उतर ही रहा था कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान की गति अधिक होने के कारण अनियंत्रित हो गया और हवाई पट्टी के अंतिम छोर पर बाउंड्री वॉल से जा टकराया। 

इस घटना में दो सवारियों के मामूली खरोंचें आईं, जिन्हें बाद में श्रीगंगानगर के अस्पतालों में लाया गया। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मृदुल कच्छावा ने पहुंच कर दुर्घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लिया। वहीं जांच के लिए डीजीसीए की टीम बुधवार को घटना स्थल पर पहुंच सकती है। बता दें कि 10 जुलाई को इसका शुभारंभ किया गया था। तब इसी हवाई पट्टी पर आयोजित समारोह में इलाके के लगभग सभी भाजपा नेता उपस्थित हुए थे।

पक्षी की वजह से हादसा

 Slumped plane collided with wall in Lalgarh
हादसाग्रस्त विमान
इस बीच सुप्रीम एवियेशन ने जारी बयान में कहा है कि फ्लाइट नंबर 503 के सभी सात यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। सुप्रीम एवियेशन ने हादसे का कारण पक्षी बताया है। कंपनी के अनुसार विमान के सामने पक्षी आ जाने के कारण उसे लैंड करने में दिक्कत आई। उधर, प्रशासन पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का डीजीसीए की ओर से जांच करने पर ही पता चल पायेगा। इस हादसे ने लालगढ़ हवाई पट्टी पर विमानों के सुरक्षित उतरने और उड़ान भरने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed