फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SKM writes to PM ahead of Gramin Bharat Bandh, slams govt action on 'Dilli Chalo' protest

Kisan Andolan: संयुक्त किसान मोर्चा ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, दोहराई एमएसपी की मांग

Tue, 13 Feb 2024 07:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 07:42 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने पत्र में सी2+50 (पूंजी की इनपुट लागत+50 प्रतिशत) के स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर सभी फसलों के लिए एमएसपी, खरीद की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं और स्मार्ट मीटर नहीं होने सहित अपनी मांगों का उल्लेख किया।

विज्ञापन
SKM writes to PM ahead of Gramin Bharat Bandh, slams govt action on 'Dilli Chalo' protest
अंबाला की तरफ रवाना होते किसान - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग की है। साथ ही किसानों के दिल्ली चलो मार्च पर कार्रवाई की निंदा की है। सरकार पर किसान संगठनों के बीच विभाजन को प्रोजेक्ट करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


मोर्चा ने सभी समान विचारधारा वाले किसान संगठनों से एकजुट होने और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए 16 फरवरी के ग्रामीण भारत बंद में भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन


एसकेएम ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाली हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकार ने किसानों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर दमनकारी उपायों का सहारा लिया है और लाठीचार्ज, रबर की गोलियां और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं और आतंक का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खेती, घरेलू उपयोग और दुकानों के लिए मुफ्त 300 यूनिट बिजली, व्यापक फसल बीमा और पेंशन में 10,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की भी मांग की। एसकेएम ने कहा कि केंद्र के मंत्री हमारे साथ बात करने में झिझक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed