फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sixteen lecturers surplus, increased tension

सोलह लेक्चरर सरप्लस, बढ़ी टेंशन

Wed, 27 Aug 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 27 Aug 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिले के राजकीय स्कूलों के 16 लेक्चरर सरप्लस हैं और उनकी काउंसिलिंग भी शुरू हो गई है। शिक्षा अधिकारियों ने नियमानुसार शिक्षकों को स्टेशन देने और सरप्लस शिक्षकों को रिलीव करने की बात कही है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से बीते दिनों लेक्चरर की काउंसिलिंग की थी और जिले से सरप्लस स्टाफ की सूची निदेशालय को भेजी थी।

इसके बाद शिक्षा निदेशालय ने नियमों की बारीकियों को जांचा और जिले के 16 लेक्चरर को सरप्लस पाया। शिक्षा विभाग ने जिले में मिलने वाले लेक्चरर की काउंसिलिंग भी शुरू कर दी है। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में एडिशनल डायरेक्टर मनीता की अगुवाई में जिला शिक्षा अधिकारी जय भगवान खटक ने काउंसिलिंग की और लेक्चरर को स्टेशन दिए। वहीं जिले से सरप्लस स्टाफ को रिलीव करने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जिले के सरकारी स्कूलों के सरप्लस होने वाले लेक्चरर को पसीना आ गया है। ऐसे शिक्षक लगातार सिफारिश तलाश रहे हैं। कोई अपने प्रिंसिपल और कोई अपनी पहुंच का पूरा सहारा लेना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में कई लेक्चरर अपनी ट्रांसफर को रुकवाने की मांग को लेकर भी पहुंच गए और कई ने इससे बचने के लिए बहाने बनाने भी शुरू कर दिए। इन शिक्षकों को बाहर जाने का डर सता रहा है।


जिले के 16 लेक्चरर सरप्लस में आए हैं और उनको रिलीव करने का काम शुरू कर दिया। वहीं कुछ शिक्षक जिले में मिले हैं। उनकी काउंसिलिंग शुरू कर दी है। लेक्चरर को स्टेशन देने और रिलीव करने में नियमों को ध्यान में रखा जाएगा।
जयभगवान खटक, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed