फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six units of thermal plants closed in Punjab

पंजाब में बिजली संकट: थर्मल प्लांटों की छह यूनिट बंद, 2260 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप

Sun, 19 Feb 2023 08:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Feb 2023 08:51 PM IST
सार

रविवार को रोपड़ थर्मल प्लांट के 210-210 मेगावाट की दो यूनिट, लहरा मुहब्बत की 210 मेगावाट की एक यूनिट, 700 मेगावाट की क्षमता का राजपुरा प्लांट की एक यूनिट, 660 मेगावाट की तलवंडी साबो की एक यूनिट और गोइंदवाल प्लांट की 270 मेगावाट की एक यूनिट बंद रही।

विज्ञापन
Six units of thermal plants closed in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के विभिन्न थर्मल प्लांटों की छह यूनिट रविवार को बंद रहीं। इससे 2260 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप रहने से पावरकॉम को अधिकतम मांग को पूरा करने के लिए बाहर से बिजली की खरीद करनी पड़ी। रविवार को अधिकतम मांग 7411 मेगावाट रही जबकि इसके मुकाबले पावरकॉम के पास करीब 3374 मेगावाट की बिजली उपलब्धता रही। उधर, थर्मल प्लांटों में कोयले का संकट भी अभी बना है।

विज्ञापन


रविवार को रोपड़ थर्मल प्लांट के 210-210 मेगावाट की दो यूनिट, लहरा मुहब्बत की 210 मेगावाट की एक यूनिट, 700 मेगावाट की क्षमता का राजपुरा प्लांट की एक यूनिट, 660 मेगावाट की तलवंडी साबो की एक यूनिट और गोइंदवाल प्लांट की 270 मेगावाट की एक यूनिट बंद रही। यह यूनिट रिपेयर व तकनीकी खराबी के चलते बंद हैं। इन यूनिटों के बंद होने से 2260 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप रहा। 
विज्ञापन


उधर, पंजाब में दिन के समय कड़ी धूप के चलते तापमान में वृद्धि दर्ज होने से बिजली की मांग बढ़ रही है। रविवार को भी पंजाब में बिजली की अधिकतम मांग 7411 मेगावाट रही। जबकि पावरकॉम को अपने रोपड़ व लहरा थर्मल प्लांट से करीब 875 मेगावाट, प्राइवेट थर्मल प्लांट राजपुरा, तलवंडी साबो व गोइंदवाल से कुल 1954 मेगावाट, हाइडल प्रोजेक्ट से 464 मेगावाट समेत अन्य स्रोतों से कुल 3374 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई। ऐसे में पावरकॉम को बिजली की मांग को पूरा करने के लिए बाहर से करीब 4000 मेगावाट बिजली की खरीद करनी पड़ी। यह बिजली पावरकॉम को साढ़े पांच रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed