फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six states including Punjab file review petition in SC for NEET, JEE postponement

NEET-JEE: पंजाब समेत छह राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की पुनर्विचार याचिका

Sat, 29 Aug 2020 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 Aug 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Six states including Punjab file review petition in SC for NEET, JEE postponement
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI

जेईई और नीट की परीक्षा रोकने की मांग करते हुए पंजाब सरकार सहित छह राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि इन दोनों ही परीक्षाओं में करीब 25 लाख छात्र शामिल होंगे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौरान यह बेहद ही घातक साबित हो सकता है। इन परीक्षाओं को छह से आठ सप्ताह तक स्थगित किया जाए।

विज्ञापन


पंजाब सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू वादी पक्ष बने हैं। याचिका में कहा गया है कि जेईई परीक्षा में 9 लाख 53 हजार और नीट की परीक्षा में 15 लाख 97 हजार छात्र के करीब शामिल होंगे। ऐसे में जब तक पर्याप्त प्रबंध नहीं किए जाते हैं, तब तक इन परीक्षाओं को स्थगित किया जाए। 
विज्ञापन


पंजाब में 9 केंद्र 40 हजार छात्र देंगे परीक्षाएं, सोशल डिस्टेंसिंग की होगी समस्या
पंजाब सरकार ने इस अपना पक्ष रखते हुए बताया है कि पंजाब में नीट की परीक्षा में 16300 और जेईई की परीक्षा में 13995 छात्र शामिल होंगे। इनके लिए पंजाब में सिर्फ 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनके अलावा 7263 छात्र मोहाली और चंडीगढ़ में परीक्षा देंगे। तय है कि एक परीक्षा केंद्र में 1500 से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे और अधिकतर छात्र अपने परिजनों के साथ निजी वाहनों में आएंगे, जो परीक्षा केंद्र के बाहर होंगे। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना बेहद ही मुश्किल होगा। लिहाजा इन परीक्षाओं को छह से आठ सप्ताह तक स्थगित किया जाए और इस दौरान सार्वजनिक यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बहाल की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई के 88 और नीट के 72 फीसदी छात्रों ने डाउनलोड किया प्रवेश पत्र

देशभर में हो रहे विरोध के बीच शुक्रवार शाम छह बजे तक नीट के 72 फीसदी और जेईई के 88 फीसदी छात्र प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं। इस तरह, दोनों परीक्षाओं के करीब 19 लाख छात्र प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं। एनटीए के मुताबिक, नीट में पंजीकृत 15.97 लाख छात्रों में से 11.50 लाख ने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं। वहीं, जेईई में कुल 8.58 लाख छात्र परीक्षा देंगे। इसमें से 7.59 लाख छात्र डाउनलोड कर चुके हैं। जेईई एक से छह सितंबर और नीट 13 सितंबर को होना है। 

जेईई-नीट के खिलाफ 22.5 लाख पोस्ट के साथ ट्विटर पर पूरी दुनिया में रहा टॉप ट्रेंड
गैर-भाजपा शासित राज्य शुक्रवार को जहां जेईई और नीट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए वहीं, सोशल मीडिया पर भी इसके विरोध ने जोर पकड़ा। ट्विटर पर इन परीक्षाओं के विरोध वाला ‘#speakupforstudentsafety’ शुक्रवार को 22.5 लाख पोस्ट के साथ पूरी दुनिया में टॉप ट्रेंड में रहा। विद्यार्थियों ने परीक्षा आयोजित करने का विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed