फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six people died in Jalandhar due to refrigerator compressor explosion

फ्रिज ने उजाड़ा परिवार: जब एक साथ जलीं छह चिताएं तो हर कोई रोने लगा, घर में सिर्फ एक बुजुर्ग महिला बची

Tue, 10 Oct 2023 09:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Oct 2023 09:05 AM IST
सार

हादसे के वक्त सारा परिवार ड्राइंग रूम में टीवी पर क्रिकेट मैच देख रहा था। इस बीच अचानक घर के फ्रिज में एक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद पूरे घर में आग लग गई।

विज्ञापन
Six people died in Jalandhar due to refrigerator compressor explosion
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के जालंधर के अवतार नगर में रविवार रात को एक घर में आग लगने से झुलसे छठे घायल की भी सोमवार सुबह मौत हो गई। मरने वालों में घर के मालिक भाजपा कार्यकर्ता यशपाल घई (60), उनका बेटा इंद्रपाल सिंह, इंद्रपाल की पत्नी रुचि और उनके तीन बच्चे मंशा (15), दीया (10) और अक्षय (8) शामिल हैं। यशपाल की पत्नी बलबीर कौर (58) घटना के वक्त पड़ोसियों के घर गई थीं, इसलिए सुरक्षित बच गई हैं। सभी छह लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर शख्ख की आंखें नम थीं। 

विज्ञापन


हादसे के वक्त सारा परिवार ड्राइंग रूम में टीवी पर क्रिकेट मैच देख रहा था। इस बीच अचानक घर के फ्रिज में एक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद पूरे घर में आग लग गई। गैस की गंध इतनी तेज थी कि घर के भीतर बैठे परिवार के सदस्य बेहोश हो गए। एडीसीपी आदित्य ने बताया कि गैस व धुएं के कारण परिवार के सभी सदस्यों का दम घुट गया और वह आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल सके। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम दोबारा से घर की जांच करेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घर में इतना ज्यादा धुआं था कि फायरकर्मी भी ठीक से सांस नहीं ले पा रहे थे। मृतक यशपाल घई के भाई राज घई ने बताया कि उनके भाई ने अभी सात महीने पहले ही एक नया डबल डोर फ्रिज खरीदा था। उनकी बुजुर्ग भाभी घर से बाहर थीं, इसलिए वह सुरक्षित हैं। इलाके में रहने वाले मंदीप सिंह मिट्ठू ने बताया कि पहले तो लग रहा था कि आग गैस सिलेंडर के फटने से लगी है लेकिन बाद में पता चला कि आग फ्रिज से लगी है।

एक साथ जलीं छह चिताएं... हर आंख हुई नम, बड़े भाई के बेटे ने दी मुखाग्नि

एक साथ परिवार के सभी छह सदस्यों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। यशपाल घई के बड़े भाई प्रेम के पुत्र विपन कुमार ने सभी को मुखाग्नि दी। परिवार में सिर्फ 58 साल की बलवीर कौर ही बची हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता पहुंचे। सांसद सुशील रिंकू, जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल भी पहुंचे। अंगुराल ने कहा कि यशपाल घई की बहू रुचि उनकी चचेरी बहन थी। वहीं शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगे। जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed