फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six months imprisonment to 15 protesters found guilty of attacking police

Chandigarh News: पुलिस पर हमला करने के दोषी 15 प्रदर्शनकारियों को छह महीने की कैद

Fri, 17 Nov 2023 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Six months imprisonment to 15 protesters found guilty of attacking police
चंडीगढ़। जिला अदालत ने जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के आदेश का उल्लंघन करने और विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव कर हमला करने के आठ साल पुराने मामले में 15 लोगों को छह माह कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने सजा पर फैसला सुनाते हुए कहा, आरोपियों ने दिन के उजाले में पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इस मामले में घटना अहंकार की भावना और आत्म-अनुशासन की पूरी कमी को दर्शाती है।’ दर्ज मामले के तहत साल 2015 में हुई इस घटना में अदालत ने जिन लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है, उनमें कमलजीत सिंह, अफजल खान, सरोज पवन, हसमीत सिंह, हिरेंद्र सिंह, मोहम्मद जाकिर, अर्चना, बीना, कांति, फ्लोरेंसिया, रुमान, नवकिरण, फिरदोश, ज्योति और ईशा अरोड़ा शामिल हैं। मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर जसविंदर कौर के बयान के आधार पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले में चली अदालत की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए, लेकिन उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। अभियुक्तों के वकील ने तर्क दिया कि उन्हें मामले में झूठा फंसाया गया था, सरकारी वकील ने दावा किया कि अभियोजन पक्ष ने बिना किसी संदेह के मामले को साबित कर दिया है। मामले में सामने आए तथ्यों और दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को आईपीसी की धारा 147, 148, 188, 323, 332, 353 और आईपीसी (1860) की धारा 149 के तहत दोषी ठहराते हुए छह महीने कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


क्या था मामला...
दायर मामले के तहत 29 जून 2015 को एसआई जसविंदर और कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में तैनात किया गया था। इस दौरान आरोपियों के नेतृत्व में कई लोग सेक्टर-17 स्थित उपायुक्त कार्यालय के सामने एकत्र होने लगे। जो लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए थे, उन्हें पांच या अधिक लोगों की सभा के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट का आदेश दिखाया गया, लेकिन वे फिर भी नहीं माने और यूटी प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। जब उन्हें जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया और उनमें से कुछ पर लाठियों से हमला किया। हमले में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई थीं, जिसके बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed