पंजाब चुनाव: सोम प्रकाश बोले- छह सदस्यीय कमेटी करेगी भाजपा, कैप्टन अमरिंदर सिंह व ढींढसा की पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा
पंजाब में गठबंधन के औपचारिक एलान के बाद भाजपा का फोकस अब सीटों के बंटवारे पर है। छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस व शिअद संयुक्त के बीच सीटों के बंटवारे फॉर्मूले पर विचार विमर्श करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी अकाली दल संयुक्त से साथ लड़ने का एलान कर चुकी है। अब एक छह सदस्यीय कमेटी का गठन होगा। यह समिति ही तीनों दलों की राय के आधार पर एक संयुक्त घोषणा पत्र तैयार करेगी।
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने बुधवार को बताया कि भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद (संयुक्त) के बीच सीट बंटवारे का समझौता अगले दो-तीन दिनों में छह सदस्यीय कमेटी करेगी, नहीं तो वरिष्ठ नेतृत्व जल्द ही फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का रुख बिल्कुल साफ है। हम कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनी है।
BJP's stand is very clear, we'll contest Punjab Assembly Polls on all seats with an alliance with Capt Amarinder Singh (Punjab Lok Congress chief), Sukhdev S Dhindsa (SAD-Sanyukt Chief). 6-member committee formed to discuss seat-sharing formula: Union Min &BJP leader Som Parkash pic.twitter.com/NVKmGqrUX6
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 29, 2021
BJP's stand is very clear, we'll contest Punjab Assembly Polls on all seats with an alliance with Capt Amarinder Singh (Punjab Lok Congress chief), Sukhdev S Dhindsa (SAD-Sanyukt Chief). 6-member committee formed to discuss seat-sharing formula: Union Min &BJP leader Som Parkash pic.twitter.com/NVKmGqrUX6
— ANI (@ANI) December 29, 2021