{"_id":"5e84d1228ebc3e769e487d5c","slug":"six-family-home-quarantine-who-return-from-delhi-markaz-and-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः दिल्ली के मरकज और राजस्थान से लौटे छह परिवार, 100 लोगों को किया गया होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः दिल्ली के मरकज और राजस्थान से लौटे छह परिवार, 100 लोगों को किया गया होम क्वारंटीन
Wed, 01 Apr 2020 11:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़
- फोटो : social media
दिल्ली में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीजों के मिलने के बाद अब शहर में दहशत बढ़ती जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली में तब्लीगी जमात और राजस्थान में आयोजित जलसे में शामिल होकर लौटे परिवारों के 100 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। उधर, स्थानीय अधिकारियों के अनुसार मौलीजागरां और विकास नगर से बुधवार को 5 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजा है।
विज्ञापन
इसके साथ इनके परिवार को 15 अप्रैल तक होम क्वारंटीन किया गया है। इन लोगों का कहना है कि वह राजस्थान में एक धार्मिक सभा में भाग लेकर लौटे हैं। बता दें कि मंगलवार देर शाम पुलिस को मोहल्ला माता राज कौर में निजामुद्दीन मरकज से कुछ लोगों के वापस आने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
बुधवार को शहर में कुछ लोगों के बाहर से आने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जसविंदर कौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने इन परिवारों को घर पर रहने के निर्देश दिए। इनमें से एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह जयपुर से वापस आया है, हालांकि वह रास्ते में दिल्ली होकर गए थे।
विज्ञापन
बुधवार को कोरोना संदिग्ध के परिवार की जांच और उसके मकान में रहने वाले 43 लोगों को 15 अप्रैल तक होम क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौलीजागरां के दो परिवारों के सदस्यों को होम क्वारंटीन करने के साथ दो लोगों का सैंपल लिया है। वहीं, टीम ने विकास नगर के तीन लोगों के सैंपल लेने के बाद परिवार के 29 सदस्यों को 15 अप्रैल तक होम क्वारंटीन किया है। इन सभी का कहना है कि वह सीकर में जमात में गए थे और सोमवार रात को ही चंडीगढ़ आए हैं।