फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six died in road accident in Ambala of Haryana

भीषण हादसा : अंबाला में कैंटर ने ऑटो को मारी टक्कर, दो सगी बहनों समेत छह की मौत

Fri, 18 Dec 2020 04:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Dec 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Six died in road accident in Ambala of Haryana
ऑटो के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला

अंबाला के नारायणगढ़ के गांव बरसूमाजरा के पास लखनौरा मोड़ पर शुक्रवार सुबह 11:00 बजे कैंटर ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर दी। कैंटर टक्कर लगने से पलटे ऑटो को कुचलते हुए आगे नारायणगढ़ की ओर निकल गया। हादसे में दो सगी बहनों और ऑटो चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक को धर दबोचा और केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे जगाधरी की ओर से बर्तन व अन्य सामान से भरा कैंटर नारायणगढ़ साइड आ रहा था। लखनौरा मोड़ पर कैंटर ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। ऑटो में चालक समेत तीन पुरुष और तीन महिलाएं सवार थीं। कैंटर ने पहले ऑटो को टक्कर मारी फिर उसके पलटने पर बुरी तरह से रौंद दिया।
विज्ञापन



हादसे में ऑटो के परखचे उड़ गए। गांव कंजाला के ऑटो चालक सुनील कुमार (23), मेहरचंद (81) निवासी गांव अंधेरी, सलामती (60) निवासी गांव फिरोजपुर काठ, गफूरदीन (63) निवासी गांव ओखल और कोमल (22) निवासी हड़बौन की मौके पर ही मौत हो गई। कोमल की बहन प्रियंका (21) को गंभीर हाल में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। प्रियंका ने चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटर चालक को तीन किमी दूर दबोचा
ऑटो को कुचलने के बाद कैंटर चालक मौके से भाग निकला। घटनास्थल से तीन किमी दूर नारायणगढ़ के अग्रेसन चौक पर लोगों ने आरोपी कैंटर चालक ओमवीर को दबोच लिया। मौके से ही किसी ने पुलिस को फोन कर दिया था। पुलिस ने लोगों की सहायता से कैंटर चालक को दबोच लिया 


20 दिन पहले हुई थी ऑटो चालक की शाद
हादसे का शिकार हुईं हड़बौन की रहने वाली सगी बहनों में से प्रियंका का करीब डेढ़ साल पहले नारायण माजरी के शैंटी से विवाह हुआ था। कोमल की अभी शादी नहीं हुई है। दोनों बहनों के पिता भूषण ऑटो में सामान ढोने का काम करते हैं। वहीं, ऑटो चालक सुनील का 30 नवंबर को ही विवाह हुआ था। अंधेरी निवासी मेहर सिंह घर से दवा लेने निकले थे और उनकी मौत की खबर ही घर पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed