फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Importance of Naam Simran and Satsang explained

Ambala News: नाम सिमरन और सत्संग का बताया महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Importance of Naam Simran and Satsang explained
अंबाला। श्री सतशरण योग अभ्यास आश्रम में आध्यात्मिक कथा का आयोजन हुआ। इस दौरान संत गुरु रामानंद ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने भगवान के स्वरूप, उनकी शक्ति और सृष्टि की रचना के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत कराया। संत रामानंद ने समझाया कि जल और उसकी तरंगें देखने में अलग हो सकती हैं। परंतु उनका मूल तत्व एक ही होता है। ठीक उसी प्रकार भगवान नारायण और उनकी शक्ति में भिन्नता प्रतीत होती है। फिर भी उनके बीच अटूट और अभिन्न संबंध है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण सृष्टि की रचना और सुचारु संचालन के लिए भगवान नारायण ने अपनी शक्ति के माध्यम से अनेक स्वरूपों को प्रकट किया है। इसलिए ईश्वर और उनकी शक्ति को एक-दूसरे से पूरी तरह पृथक करके देखना उचित नहीं है। भले ही शक्ति के विभिन्न रूप दिखाई देते हों, लेकिन उसका परम और मूल आधार केवल नारायण ही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed