{"_id":"5d72baa48ebc3e93af0f3eeb","slug":"six-dead-bodies-found-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के रोहतक में एक साथ मिली छह लाशें, इलाके में सनसनी, उठ रहे कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के रोहतक में एक साथ मिली छह लाशें, इलाके में सनसनी, उठ रहे कई सवाल
Sat, 07 Sep 2019 01:29 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के बोहर गांव स्थित जेएलएन में शुक्रवार को एक साथ छह शव मिलने से सनसनी फैल गई। गली सड़ी हालत में होने के कारण मृतकों में से किसी की भी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को नहर से बाहर निकलवाया ओर पीजीआई के डेड हाउस भिजवाया। एक शव की जेब से कागज का टुकड़ा मिला है, लेकिन उसके अंदर क्या लिखा है, यह कागज गलने के कारण पढ़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
वहीं एक मृतक के हाथ पर सीएनयू एसके भी लिखा मिला। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को सूचना मिली कि बोहर गांव के पास जेएलएन में काफी शव पड़े हुए हैं। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह बाहर निकलवाया गया। पुलिस के अनुसार शवों की उम्र 27 से लेकर 40 के बीच है।
विज्ञापन
एक साथ छह शव कहां से आए? रोहतक में ही हत्या कर शवों को डाला गया या फिर किसी अन्य स्थान से बहकर शव रोहतक पहुंचे। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी का कहना है कि शवों की शनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। उधर शवों को देखने के लिए आसपास लोगों इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन