फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sitting MLA quits INLD after denied ticket

इनेलो को बड़ा झटका, विधायक ने पार्टी छोड़ी

Thu, 14 Aug 2014 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Thu, 14 Aug 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
Sitting MLA quits INLD after denied ticket

टिकट आवंटन में अनदेखी के कारण गुहला से इनेलो के मौजूदा विधायक फूल सिंह ने बुधवार को पार्टी को अलविदा कह दिया। पिहोवा रोड पर इनेलो कार्यालय में पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए खेड़ी ने कहा कि पार्टी ने टिकट बांटते वक्त कार्यकर्ताओं को ध्यान में नहीं रखा गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति को गुहला से पार्टी उम्मीदवार बना दिया गया जिसे खुद पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने 2009 में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। खेड़ी ने कहा कि बूटा सिंह को वापस लेते समय पार्टी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनकी वापसी जरूर हुई है, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब पार्टी ने मेरे साथ धोखा किया है। फूल सिंह खेड़ी ने यह नहीं बताया कि वे किस पार्टी में जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व वाल्मीकि समाज की राय लेकर ही कोई फैसला होगा। दो तीन दिन में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ताओं के आदेश हुए तो आजाद उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव में कूद जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल के जवाब में फूल सिंह खेड़ी ने कहा कि उन्होंने टिकट कटने के बाद पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को फोन करके पूछा था कि टिकट तो काट दिया, लेकिन मेरा एक भी कसूर तो बता दो, लेकिन चौटाला साहब ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। खेड़ी ने कहा कि उन्होंने सात अगस्त को मीटिंग करके पार्टी आलाकमान को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर बूटा सिंह की टिकट बदलने की मांग की थी। हमने दो दिन और इंतजार किया, लेकिन पार्टी आलाकमान ने यहां आकर कार्यकर्ताओं से मिलना तो दूर कोई फोन से भी संपर्क नहीं किया।

‘बूटा सिंह के बदले किसी और को टिकट तो लौट आऊंगा’
खेड़ी ने कहा कि पार्टी अगर आज भी बूटा सिंह के बजाय किसी ओर को उम्मीदवार बनाती है तो वे अपने सारे समर्थकों के साथ लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की नाराजगी सिर्फ इस बात को लेकर है कि उन्होंने टिकट की कतार में लगे पार्टी के वफादार नेताओं को दरकिनार कर एक बागी को पार्टी का प्रत्याशी बना दिया।


आलाकमान को इस्तीफे भेजे
प्रेस कांफ्रेंस में विधायक फूल सिंह खेड़ी के अलावा युवा इनेलो के पूर्व प्रदेश सचिव अवतार सिंह, पूर्व सरपंच सतबीर सिंह, जिला सचिव यशपाल राणा, पार्षद गुरदेव सिंह सैनी सहित दर्जन भर लोगों ने अपने इस्तीफे पार्टी आलाकमान को भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed