फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Government steps up monitoring following CJP's school reform campaign; review meeting on vacant posts

हरियाणा: सीजेपी के स्कूल सुधारो अभियान के बाद सरकार ने बढ़ाई निगरानी, अब रिक्त पदों पर समीक्षा बैठक

Tue, 25 Aug 2026 09:42 AM IST
Naveen अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Tue, 25 Aug 2026 09:42 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर मंगलवार को होने बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ दोपहर एक बजे और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ दो बजे चर्चा होगी। बैठक में मुख्य रूप से स्कूलों के मूलभूत ढांचे और शिक्षकों के पदों की स्थिति पर मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana Government steps up monitoring following CJP's school reform campaign; review meeting on vacant posts
हरियाणा के शिक्षा मंत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी(सीजेपी) के स्कूल सुधारो अभियान के बाद हरियाणा के सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। शिक्षा मंत्री के लगातार सरकारी स्कूलों के औचक निरीक्षणों के बीच अब स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं और शिक्षकों की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में स्कूल शिक्षा और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री इससे पहले करनाल और अंबाला के तीन सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर चुके हैं। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में व्यवस्थाओं को मौके पर परखा गया और कमियां मिलने पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। भिवानी के एक सरकारी स्कूल में सामने आई खामियों के मामले में भी विभाग की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है। लगातार हो रहे निरीक्षणों से साफ है कि सरकार अब स्कूलों की व्यवस्था को केवल कागजों में देखने के बजाय मौके पर जाकर परखने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री के निर्देश पर मंगलवार को होने बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ दोपहर एक बजे और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ दो बजे चर्चा होगी। बैठक में मुख्य रूप से स्कूलों के मूलभूत ढांचे और शिक्षकों के पदों की स्थिति पर मंथन किया जाएगा। किन स्कूलों में भवन, कमरों, शौचालय, पेयजल समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी है और कहां शिक्षकों के पद खाली हैं, इस पर विभागीय स्तर पर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल सुधारो अभियान के बाद शिक्षा मंत्री के औचक निरीक्षण और अब विभागीय बैठक को सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में कमियों वाले स्कूलों पर कार्रवाई और सुधार की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed