फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sitco ready for new year celebration

नए साल के जश्न के लिए सिटको तैयार

Thu, 26 Dec 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sitco ready for new year celebration
चंडीगढ़। नए साल के जश्न को मनाने के लिए सिटको तैयार हो गया है। इस बार संगीत के साथ इंडियन, चाइनीज और साउथ के व्यंजनों को पैकेज में शामिल किया गया है। बच्चों के लिए 599 रुपये व कपल्स के लिए 1999 रुपये के कई आकर्षक पैकेज बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार माउंट व्यू, शिवालिक व्यू और लेक व्यू होटल को विशेष रूप से सजाया और संवारा जाएगा। पैकेज में कपल के लिए लाइव बैंड पर स्पेशल खाने के मेन्यू को शामिल किया गया है। होटलों के साथ सिटको ने अपने रेस्टोरेंटों में भी विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल सिटको द्वारा न्यू ईयर पार्टी में 5000 से 6000 रुपये के पैकेज प्लान किए गए थे। इन पैकेज में सिटको को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इस साल सबक लेते हुए सिटको ने पैकेज की अधिकतम राशि 1999 रुपये रखी है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार सिटको को न्यू ईयर पर काफी लाभ होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्यूजिक के साथ खाने की विशेष व्यवस्था के अलावा बाहर से आने वाले लोगों के रहने की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें रूम्स के लिए विशेष पैकेज बनाए गए हैं। साथ ही खाने में कॉम्पलीमेंटरी की भी व्यवस्था की गई है।
होटल पैकेज राशि म्यूजिक
माउंट व्यू 599-1799 लाइव बैंड
शिवालिक व्यू 399-999 लाइव बैंड
लेक व्यू 1099-1999 डीजे फ्लोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed