फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT will investigate the role of Akshay Kumar again

अभिनेता अक्षय कुमार की बढ़ सकती मुश्किलें, भूमिका को लेकर दोबारा जांच करेगी एसआईटी

Thu, 13 Dec 2018 01:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट ( पंजाब) Updated Thu, 13 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate the role of Akshay Kumar again
akshay kumar - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के लिए मुश्किल भरी खबर है। बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की जांच कर रही एसआईटी ने डेरा प्रमुख और सुखबीर बादल के बीच मुलाकात करवाने के आरोप में घिरे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की भूमिका की जांच नए सिरे से शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसआईटी को आशंका है कि साल 2015 में  डेरामुखी की फिल्म एमएसजी -2 और अक्षय कुमार की फिल्म सिंह इज ब्लिंग को पंजाब में रिलीज करवाने के लिए तीनों के बीच मुलाकात हुई थी। विवाद के चलते उस समय दोनों ही फिल्में पंजाब में रिलीज नहीं हो पा रही थीं। उस तथाकथित बैठक के बाद ही डेरा प्रमुख को श्री अकाल तख्त साहिब से माफी मिली और उनकी फिल्म एमएसजी-2 रिलीज हुई। साथ ही एसजीपीसी के एतराज दूर होने से अक्षय कुमार की सिंह इज ब्लिंग को भी क्लीन चिट मिल पाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसआईटी के पास पूर्व विधायक हरबंस सिंह जलाल व पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा ने बयान दर्ज करवाकर आरोप लगा चुके हैं कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सितंबर 2015 में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के बीच मुंबई में मुलाकात करवाई थी। जिसके बाद डेरा प्रमुख को 25 सितंबर 2015 को श्री अकाल तख्त से माफी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

SIT will investigate the role of Akshay Kumar again
akshay kumar - फोटो : फाइल फोटो

 इन आरोपों के आधार पर एसआईटी ने अक्षय कुमार को पिछले माह ही चंडीगढ़ बुलाकर पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि अब एसआईटी ने अक्षय कुमार की 2 अक्तूबर 2015 को रिलीज हुई फिल्म सिंह इज ब्लिंग को जांच के दायरे में रखने का फैसला किया है। इस फिल्म के कुछ डायलॉग पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एतराज जताया था। जिनमें से एक डायलॉग में अक्षय कुमार ने पंजाब के तीन विख्यात चीजों का उल्लेख करते हुए शराब व मीट के साथ श्री हरमंदिर साहिब का भी जिक्र किया था। 

फिल्म के रिलीज होने से पहले ही एसजीपीसी ने एतराज जता दिया था, जिसके चलते उनकी फिल्म की रिलीज अधर में लटक गई थी। इसी बीच 18 सितंबर 2015 को डेरा प्रमुख की फिल्म एमएसजी-2 रिलीज हुई जिसे पंजाब में रिलीज करने को पंजाब सरकार ने हरी झंडी नहीं दी। 25 सितंबर 2015 को डेरा प्रमुख को माफी दे दी गई। इस बात की एसआईटी के सदस्य और आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि वह इस प्रकरण की बारीकी से जांच कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed