फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT will investigate of allegation on hockey captain Sardar Singh

हॉकी कप्तान सरदार सिंह पर लगे आरोपों की जांच को SIT गठित

Fri, 05 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate of allegation on hockey captain Sardar Singh

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर उनकी मंगेतर ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल ने एडीसीपी- 4 सतबीर सिंह अटवाल, एसीपी गिल गुरप्रीत कौर पूरेवाल और थाना कूमकलां के एसएचओ की जांच टीम बनाई है।

विज्ञापन


आरोप लगाने वाली महिला ने लुधियाना के कूमकलां थाने में दी शिकायत में कहा है कि सरदार सिंह ने शादी का झांसा देकर उससे दुराचार किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। महिला ने बताया कि श्री भैणी साहिब में उसके साथ दुराचार किया गया था।
विज्ञापन


महिला ने दो दिन पहले अपने वकील के साथ थाने में पहुंचकर सरदार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपना अस्थायी पता पंचकूला का बताया है।

एडीसीपी सतबीर सिंह अटवाल ने बताया कि पीड़ित महिला भी हॉकी प्लेयर है और विदेश में ही रहती है। उसके कुछ रिश्तेदार पंजाब में रहते हैं। शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2012 में ओलंपिक खेलों के दौरान उसकी मुलाकात सरदार सिंह के साथ हुई थी। तीन साल के प्रेम संबंध के बाद दोनों ने 2014 में सगाई कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह अपने रिश्तेदारों के घर श्री भैणी साहिब आई हुई थी। वहां सरदार सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद सरदार सिंह ने उसकी अनदेखी करनी शुरू कर दी और बाद में शादी से इंकार कर दिया।

सतबीर सिंह अटवाल ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आ गई है। इस बारे में पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल की तरफ से एक टीम का गठन किया गया है जो जल्द ही इस मामले की पूरी जांच कर जल्द इसकी रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को सौंपेगी।

सरदार सिंह ने कहा, थोड़ा समय दिया जाए इसके बाद वह सब कुछ बताएंगे

SIT will investigate of allegation on hockey captain Sardar Singh

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण और सगाई के आरोपों पर सफाई दी कि ऐसा कुछ नहीं है, उन्हें थोड़ा समय दिया जाए इसके बाद वह सब कुछ बताएंगे। बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचने पर हाकी लीग में पंजाब वारियर्स की टीम की कप्तान से यह सवाल पूछा गया था।

सरदार पर आरोप उनकी मंगेतर बताने वाली एक युवती ने लगाए हैं। वह इंग्लैड की हॉकी टीम की सदस्य रही है। सरदार सिंह ने कहा कि वह अभी हॉकी लीग खेल रहे हैं। उनका ध्यान आगामी रियो ओलंपिक पर केंद्रित है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान ने कहा कि इस मामले में वह अपने वकील से सलाह भी कर रहे हैं। इस तरह की खबर से वह अपना ध्यान भटकाना नहीं चाहते हैं।

अभ्यास सत्र में नहीं लिया हिस्सा
पंजाब वारियर्स का वीरवार को यूपी विजार्ड के साथ मुकाबला है। शहर पहुंचने के बाद अभ्यास सत्र में भी उन्होंने भाग नहीं लिया। ओलंपिक से पूर्व इस तरह का विवाद टीम और खुद कप्तान की तैयारी को भी प्रभावित कर सकता है। वहीं, सरदार के पिता ने सभी आरोपों को गलत करार देते हुए इसे बदनाम करने की साजिश बताया है।

आपराधिक मामले में संलिप्त को बख्शा नहीं जाएगा: खट्टर
उध्‍ार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह पर लगे आरोपों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि फिलहाल इस संबंध में उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। इस मामले में पूरी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी हो अगर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्प्तता की पुष्टि होती है तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed