{"_id":"5d18462f8ebc3e3c787cfd1b","slug":"sit-will-investigate-murder-case-of-congress-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास चौधरी हत्याकांडः जांच के लिए एसआईटी गठित, रोजाना जांच रिपोर्ट करेगी कंपाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास चौधरी हत्याकांडः जांच के लिए एसआईटी गठित, रोजाना जांच रिपोर्ट करेगी कंपाइल
Sun, 30 Jun 2019 10:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में दोषियों की धरपकड़ के लिए हरियाणा पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने इस मामले में एसआईटी जांच के आदेश दे दिए हैं। अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम इस केस की जांच को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
यह एसआईटी फरीदाबाद के कमिश्नर ऑफ पुलिस संजय कुमार की निगरानी में काम करेगी। इस एसआईटी में पलवल के एसपी नरेंद्र बिजरनिया, फरीदाबाद के एसीपी अनिल यादव, गुरुग्राम के इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान और रेवाड़ी के इंस्पेक्टर आनंद यादव भी शामिल रहेंगे। यह एसआईटी जल्द ही केस की फाइल अपने अधीन लेगी और जांच को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
डीजीपी मनोज यादव के अनुसार पुलिस इस केस को जल्द से जल्द सुलझा लेगी। उनके अनुसार अभी इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि अन्य आरोपियों को भी इसमें जल्द काबू किया जाएगा। यह एसआईटी रोजाना अपनी जांच रिपोर्ट को कंपाइल करेगी और हफ्ते बाद स्टेटस से अवगत करवाएगी।
विज्ञापन
अभी तक जिन आरोपियों को काबू किया गया है। उनमें गुरुग्राम निवासी नरेश और रोशनी शामिल है। इन दोनों के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सुबूत है, जिनके आधार पर इन्हें काबू किया गया है।