{"_id":"5bed7918bdec2269b1699fc2","slug":"sit-will-inquiries-to-former-cm-prakash-singh-badal-at-his-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी मामलाः पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से आज घर में होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेअदबी मामलाः पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से आज घर में होगी पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेअदबी मामले में विशेष जांच टीम पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से शुक्रवार को चंडीगढ़ में उनके एमएलए हॉस्टल के फ्लैट नंबर 45 में ही पूछताछ करेगी। एसआईटी के मुख्य अधिकारी आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नियमों के अनुसार 65 साल से अधिक उम्र के लोगों से पूछताछ के लिए एसआईटी विशेष आग्रह पर उनके घर जाकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
बहिबल कलां और बरगाड़ी में गोली चलाने के आदेश किसने दिए, इस मुख्य सवाल के साथ विशेष जांच टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री के लिए सवालों की लंबी लिस्ट बनाई है। इसी मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल 19 नवंबर को और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार 21 नवंबर को अमृतसर के सर्किट हाउस में एसआईटी के सामने पेश होंगे।
विज्ञापन
बादल को तलब कर विवादों में आ गई थी एसआईटी
90 वर्ष से अधिक उम्र के बादल को तलब करने को लेकर एसआईटी विवादों में आ गई थी। शिअद ने आरोप लगाया था कि यह नियमों का उल्लंघन है, बुजुर्ग व्यक्ति अपनी सुविधा के हिसाब से पूछताछ के लिए स्थान तय कर सकता है। एसआईटी के आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने यह कह कर विवाद और बढ़ा दिया था कि बादल कड़ी सुरक्षा के बीच हर जगह जाते हैं तो यहां आने में क्या समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
वहीं, महेश इंदर सिंह गरेवाल ने सवाल उठाया कि अक्षय कुमार को एफआईआर नंबर 129 के संबंध में समन भेजे गए हैं, जोकि गोलीकांड से जुड़ा है। क्या अक्षय ने मुंबई में बैठ कर ही गोली चला दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी का रवैया ठीक नहीं है।