फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT will enquire panipat ambala passanger train blast

पानीपत ट्रेन ब्लास्टः आरोपी का नाम बताने पर 5 लाख का इनाम

Thu, 28 Jan 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 28 Jan 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
SIT will enquire panipat ambala passanger train blast

पानीपत अंबाला पैसेंजर ट्रेन में ब्लास्ट करने के आरोपियों का नाम बताने वाले को पांच लाख का ईनाम देने की घोषणा हुई है। मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गई है। रेलवे आईजी परमजीत अहलावत और एसपी राकेश आर्य ने रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने बम धमाके के आरोपियों की सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। दोनों अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त बोगी का भी निरीक्षण भी किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे ने 12 सदस्यीय एसआईटी गठित की है। आईजी रेलवे ने स्टेशन पर एसआईटी की मीटिंग ली और दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह है मामला
15 जनवरी शुक्रवार शाम के समय पानीपत-अंबाला पैसेंजर की इंजन वाली बोगी में एक जोरदार धमाका हुआ था। धमाके से बोगी की एक खिड़की का शीशा और प्लाई टूट गई थी। जहां विस्फोटक पदार्थ रखा था, वहां कुछ मिनट पहले एक महिला आकर बैठ गई और धमाका हो गया। इस दौरान महिला बाल-बाल बची थी। जीआरपी ने मधुबन से स्पेशल टीम को बुलाकर चेकिंग की। इस दौरान मौके से टाइमर और बैटरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन किए गए बम धमाके के आरोपियों की सूचना देने वाले को पांच लाख का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने की वाली पहचान गुप्त रखी जाएगी। मामले को लेकर गंभीरता बरती जा रही है।
-  डीएसपी जीआरपी सुरेश कौशिक, एसआईटी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed