फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT Team in Dera Sacha Sauda to Search Aditya Insan Accused of Panchkula Violence, Ram Rahim

पंचकूला हिंसाः आदित्य इंसां के लिए डेरा सच्चा सौदा पहुंची एसआईटी, अब की जाएगी बड़ी कार्रवाई

Sun, 20 Jan 2019 12:23 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
SIT Team in Dera Sacha Sauda to Search Aditya Insan Accused of Panchkula Violence, Ram Rahim
Aditya Insan - फोटो : File Photo
पंचकूला हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल आदित्य इंसां को तलाशने के लिए एसआईटी, डेरा सच्चा सौदा सिरसा पहुंची। अब एसआईटी बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। दरअसल, एसआईटी ने आदित्य के घर जाकर उसके परिजनों से पूछताछ भी की और फरमान सुनाया कि अगर आदित्य ने जल्द समर्पण नहीं किया तो उसकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।
विज्ञापन


वहीं उसकी पत्नी ने कहा कि उसे नहीं पता आदित्य कहां पर है। करीब एक घंटे तक डेरा सच्चा सौदा में आदित्य की खोजबीन करने के बाद एसआईटी वापस लौट गई। पुलिस ने तहसील कार्यालय को आदित्य इंसां की संपत्ति कुर्क करवाने की कार्रवाई के लिए संपत्ति का ब्यौरा तैयार करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय ने भी हामी भरते हुए कहा कि वह भगोड़ा घोषित किए गए आदित्य की चल-अचल संपत्ति का लेखा-जोखा तैयार करके पुलिस को सौंपेगा। पुलिस ने आदित्य के बैंक खातों को सील करने के लिए भी दो निजी बैंकों में चल रहे उसके अकाउंट का ब्यौरा जुटाया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अदालत के माध्यम से आदित्य के बैंक खाते सील करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य इंसां 17 माह से फरार है और हरियाणा पुलिस ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस वांटेड आदित्य के पोस्टर डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र व शहर के सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कर चुकी है। इसके बावजूद उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। 

हिंसा के तुरंत बाद लापता हो गया था आदित्य

25 अगस्त 2017 को सिरसा व पंचकूला में हुई हिंसा के बाद से ही आदित्य इंसां लापता है। इस दिन आदित्य पंचकूला में मौजूद था। इससे पहले वह सिरसा डेरा सच्चा सौदा में रहते हुए हिंसा की साजिश रचता रहा। 25 अगस्त से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ने अदालत के संभावित फैसले को भांपते हुए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का जन्मदिन सप्ताह मनाने का फैसला किया।

जन्मदिन सप्ताह मनाने के लिए देश भर से लाखों अनुयायी डेरा सच्चा सौदा पहुंचे। डेरा प्रबंधन समिति व तमाम कमेटियों के पदाधिकारियों ने बैठक करके संभावित फैसले के बाद की योजना तैयार की। 17 अगस्त 2017 को डेरा मुखी की अगुवाई में डेरा प्रबंधन समिति के अहम पदाधिकारियों व करीबियों की बैठक हुई।

इस बैठक में आदित्य इंसां सहित डेरा सच्चा सौदा से जुड़े तमाम मुख्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद 23 अगस्त को लाखों अनुयायी पंचकूला में जमा हो गए। 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट ने जैसे ही गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप केस में दोषी करार दिया, पंचकूला व सिरसा में हिंसा भड़क उठी। इसके बाद आदित्य लापता हो गया।

आदित्य इंसां की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा स्थित उसके निवास पर दबिश दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने उसके घरवालों से पूछताछ कर उन्हें साफ तौर पर बताया कि आदित्य की संपत्ति कुर्क करवाई जाएगी। इसके अलावा उसके बैंक खाते भी सील किए जाएंगे। तहसील कार्यालय से आदित्य की संपत्ति का ब्यौरा जुटाने को लेकर अनुशंसा की गई है।
- जगदीश जोशी, एसएचओ सदर थाना सिरसा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed