फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT summons Sukhbir Singh Badal in Bahibal Kalan case

बहिबल कलां बेअदबी केस: SIT ने सुखबीर बादल को किया तलब, छह सितंबर को पेश होने को कहा

Wed, 31 Aug 2022 06:49 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/ संवाद, चंडीगढ़/फरीदकोट (पंजाब)
अमर उजाला/ संवाद, चंडीगढ़/फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Aug 2022 06:49 PM IST
सार

इससे पहले पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसआईटी ने बहिबल कलां मामले में नवंबर 2018 में शिअद प्रमुख से पूछताछ की थी। अभी कुंवर विजय प्रताप आम आदमी पार्टी से विधायक हैं।

विज्ञापन
SIT summons Sukhbir Singh Badal in Bahibal Kalan case
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

बहिबल कलां में 2015 में हुई बेअदबी की घटना के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिअद प्रधान सुखबीर बादल को तलब किया है। एसआईटी ने बुधवार को समन जारी कर सुखबीर बादल को छह सितंबर को पेश होने को कहा है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नौनिहाल सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


इससे पहले सुखबीर बादल को 14 अक्तूबर 2015 को बाजाखाना पुलिस स्टेशन में दर्ज दो प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के संबंध में पंजाब पुलिस अधिकारी संस्थान, सेक्टर 32, चंडीगढ़ में 30 अगस्त को संबंधित रिकॉर्ड के साथ एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया था। हालांकि सुखबीर समन नहीं मिलने की बात कहकर एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। 
विज्ञापन


अब यह पहली बार है जब पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नौनिहाल सिंह के नेतृत्व में एसआईटी ने बहिबल कलां फायरिंग मामले में सुखबीर को पूछताछ के लिए बुलाया है। एसआईटी सुखबीर से पूछताछ करना चाहती है कि वह गोलीबारी की घटना के समय गृह मंत्री थे, इसलिए 14 अक्तूबर 2015 को बहिबल कलां में फायरिंग का आदेश किसने दिया था। फायरिंग के किसी भी आदेश के संबंध में रिकॉर्ड पर कोई आधिकारिक निर्देश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर 2018 में हुई थी पूछताछ
इससे पहले पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसआईटी ने बहिबल कलां मामले में नवंबर 2018 में शिअद प्रमुख से पूछताछ की थी। अभी कुंवर विजय प्रताप आम आदमी पार्टी से विधायक हैं।

दोनों मामलों की साथ चल रही जांच
फरीदकोट की निचली अदालत ने कहा था कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार कोटकपूरा और बहिबल कलां दोनों मामलों में सुनवाई एक साथ चलेगी, इसके बाद जांच टीमों ने जांच प्रक्रिया में तेजी लाई है।


मैंने एसआईटी सदस्यों से बात की है और उनसे पूछा है कि मुझे कब आना है। बेअदबी के मामलों पर कांग्रेस ने पांच साल तक ड्रामा किया और अब असली दोषियों को पकड़ने की जगह आम आदमी पार्टी वही ड्रामा कर रही है। एसआईटी ने कम से कम एक हजार लोगों को बुलाया है। मुझे आरोपी नहीं कहा जाता है। मुझे जांच के उद्देश्य से पेश होने के लिए कहा गया है ताकि यह पता चल सके कि घटनाओं के समय क्या हुआ था। जब ये घटनाएं हुईं तब मैं देश में भी नहीं था। - सुखबीर बादल, अध्यक्ष, अकाली दल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed