फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT questioned from SIX officers 5 hours in chandigarh

बहिबल कलां गोलीकांड: 6 अफसरों से पांच घंटे पूछताछ, घटनास्थल पर थे मौजूद

Wed, 13 Feb 2019 09:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Feb 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
SIT questioned from SIX officers 5 hours in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

बरगाड़ी बेअदबी से संबंधित बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं की जांच कर रही एसआईटी द्वारा मंगलवार को चंडीगढ़ में 1 आईएएस और 4 आईपीएस अधिकारियों समेत 6 प्रशासनिक अधिकारियों से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई। जिन पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की गई वे उस दिन घटना स्थल पर ड्यूटी पर तैनात थे। एसआईटी ने इन सभी अफसरों को बहिबल कलां गोलीकांड मामले में गिरफ्तार मोगा के पूर्व एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा से पूछताछ में सामने आए तथ्यों की पुष्टि के लिए तलब किया था। 

विज्ञापन


मंगलवार को एसआईटी के अधिकारियों ने कुछ को पंजाब पुलिस मुख्यालय में बुलाकर पूछताछ की जबकि कुछ अफसरों को 82 बटालियन कैंपस में बुलाया गया। जानकारी के अनुसार एसएसपी परमजीत सिंह पन्नू से देर शाम तक पूछताछ की गई। एसआईटी ने मंगलवार को जिन अन्य पुलिस अफसरों से पूछताछ की उनमें एडीजी जितेंद्र जैन, परमराज सिंह उमरानंगल, डीआईजी बठिंडा अमर सिंह चहल, डिविजनल कमिश्नर वीके मीना, कोटकपूरा के एसपी हरजीत सिंह और एसडीएम हरजीत सिंह संधू शामिल थे। 
विज्ञापन


एसआईटी के एक अधिकारी ने बताया कि इन अफसरों को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। खास बात यह है कि एसआईटी ने इस मामले में पहली बार  इतने पुलिस अफसरों को पूछताछ के लिए तलब किया । इनमें से बठिंडा के तत्कालीन डीआईजी अमर सिंह चहल से मंगलवार को सुबह और शाम दो बार बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बहिबल कलां गोलीकांड में दो सिख नौजवानों की मौत हुई थी, जबकि कोटकपूरा में भी गोली लगने से कई लोग घायल हुए थे। इन दोनों मामलों में क्रमवार पुलिस पर हत्या और इरादा ए कत्ल के केस दर्ज हैं जिनकी जांच एसआईटी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed