फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT investigation slow down after questioning minister Sandeep Singh

कोच से छेड़छाड़ प्रकरण: मंत्री संदीप सिंह से पूछताछ के बाद ठंडी पड़ी SIT की जांच, बोलने से बच रहे अधिकारी

Thu, 19 Jan 2023 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Jan 2023 01:27 AM IST
सार

मंत्री से महिला के एक एक आरोप को लेकर एसआईटी ने पूछताछ की थी लेकिन पूछताछ के 10 दिन बीत जाने के बाद भी एसआईटी की जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। बताया जाता है कि महिला कोच और मंत्री के फोन को जांच के लिए फॉरेंसिंक लैब भेजा गया है, वहां से रिपोर्ट कब आएगी, इसको लेकर भी कोई अधिकारी जुबान खोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
SIT investigation slow down after questioning minister Sandeep Singh
महिला कोच व संदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के राज्यमंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चल रही शारीरिक उत्पीड़न मामले की जांच अब ठंडी पड़ गई है। पूरे घटनाक्रम में 21 दिन बीत जाने के बाद ही चंडीगढ़ पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिंग टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अभी तक एसआईटी ने महिला कोच और मंत्री संदीप सिंह से बयान ही लिए हैं। इस दौरान एसआईटी कोच और आरोपी मंत्री से कई घंटे की पूछताछ कर चुकी है लेकिन नतीजे के नाम पर कुछ नहीं है। मामले की जांच को लेकर एसआईटी के सदस्यों ने चुप्पी साध ली है। जांच में क्या सामने आया और महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है, इन सब सवाल से एसआईटी बचती नजर आ रही है।

विज्ञापन


हाईप्रोफाइल मामला होने के चलते चंडीगढ़ पुलिस ने महिला की शिकायत मिलते ही इस मामले में डीएसपी पलक गोयल की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी की टीम ने महिला कोच को लेकर मंत्री की कोठी पर जाकर सीन रिक्रिएट भी कराया था। साथ ही महिला के कपड़े, फोन आदि जब्त किए हैं। इसी प्रकार, आठ जनवरी को मंत्री संदीप सिंह से थाने में बुलाकर सात घंटे तक पूछताछ की थी और उसके दो फोन जब्त किए थे। 
विज्ञापन


मंत्री से महिला के एक एक आरोप को लेकर एसआईटी ने पूछताछ की थी लेकिन पूछताछ के 10 दिन बीत जाने के बाद भी एसआईटी की जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। बताया जाता है कि महिला कोच और मंत्री के फोन को जांच के लिए फॉरेंसिंक लैब भेजा गया है, वहां से रिपोर्ट कब आएगी, इसको लेकर भी कोई अधिकारी जुबान खोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द नहीं हुआ है महिला कोच का तबादला, पंचकूला में तैयारी की छूट
मंत्री पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली महिला कोच का तबादला अभी तक रद्द नहीं हुआ है। कागजों में महिला का तबादला आज भी झज्जर जिले में ही है। हालांकि, खेल विभाग के अधिकारियों ने महिला कोच समेत अन्य खिलाड़ियों की मांग पर उनको अपने पसंदीदा सेंटर पर तैयारी करने की छूट दी है। फिलहाल महिला कोच दोबारा से पंचकूला में अपनी तैयारी में जुट गई है। खेल विभाग ने ऐसे सभी खिलाड़ियों से आवेदन लिए हैं कि वह किस सेंटर में तैयारी करना चाहते हैं। बता दें कि महिला कोच ने आरोप लगाया था कि उसका तबादला जानबूझकर झज्जर में किया गया है, जबकि वह पंचकूला में ही रहकर अपनी तैयारी करना चाहती है।

यूं चला घटनाक्रम
खेल विभाग में जूनियर महिला कोच ने 29 दिसंबर को मीडिया के सामने आकर संदीप सिंह पर छेड़छाड़ समेत गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद 30 दिसंबर को महिला ने चंडीगढ़ पुलिस को लिखित में शिकायत दी। महिला कोच ने आरोप लगाया था कि उसे मंत्री ने एक जुलाई, 2022 को चंडीगढ़ स्थित अपनी सरकारी कोठी पर बुलाया था। यहां पर दस्तावेज जांच के बहाने उससे छेड़छाड़ की और उसकी टी-शर्ट भी फाड़ दी। 

महिला का आरोप है कि मंत्री उससे इंस्टाग्राम पर चैट करता था। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मंत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद से संदीप सिंह से खेल विभाग वापस ले लिया गया।

कोच लगाती रही आरोप, मंत्री नकारते रहे
इस पूरे प्रकरण में महिला कोच मंत्री पर मौखिक और लिखित तौर पर आरोप लगाती रही है जबकि मंत्री संदीप सिंह सभी आरोपों को नकारते रहे हैं। महिला कोच ये भी आरोप लगा चुकी है कि उसे मंत्री के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए एक करोड़ रुपये का ऑफर भी दिया गया और धमकियां भी दी गई। मंत्री संदीप सिंह इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक षड़यंत्र करार दे रहे हैं, जबकि महिला कोच का कहना है कि वह इस मामले में कतई पीछे नहीं हटेगी और न्याय की लड़ाई जारी रखेगी।

चंडीगढ़ पुलिस ने महिला आयोग को नहीं दी रिपोर्ट
छेड़छाड़ के आरोपों की जांच रिपोर्ट चंडीगढ़ पुलिस ने 20 दिन बाद भी महिला आयोग को नहीं सौंपी है। आयोग ने चंडीगढ़ पुलिस को इस संबंध में 15 दिन का समय दिया था। अब हरियाणा राज्य महिला आयोग ने दोबारा से चंडीगढ़ पुलिस को रिमाइंडर नोटिस भेजा है। गौर हो कि शुरू में महिला आयोग ने इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया था। आयोग ने महिला कोच के आरोपों को भी नकार दिया था। हालांकि, बाद में महिला कांग्र्रेस और इनेलो की महिला विंग ने ज्ञापन सौंप जांच की मांग की थी। इसके बाद आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया था। 

आयोग ने चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी और हरियाणा सरकार द्वारा गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी से रिपोर्ट तलब की थी। महिला आयोग की रेणु भाटिया ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस को इस मामले में 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा था लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं आई है। अब पुलिस को दोबारा से रिमाइंडर नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed