{"_id":"5bdd529dbdec2269b7316dee","slug":"sit-investigate-amritsar-women-on-roof-of-bolero-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में महिला को बोलेरो की छत में बैठाने का मामला, जांच के लिए एसआईटी का हुआ गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में महिला को बोलेरो की छत में बैठाने का मामला, जांच के लिए एसआईटी का हुआ गठन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के मजीठिया में पुलिस द्वारा एक महिला को बोलेरो जीप की छत पर बिठा तीन किलोमीटर चक्कर लगाने के मामले की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने तीन सदस्यों वाली एसआईटी का गठन किया है। इस जानकारी पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने अब मामले की अगली सुनवाई पर जांच की स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अमृतसर के डीएसपी (क्राइम) लखविंदर सिंह ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया कि इससे जुड़े सभी मामलों की जांच के लिए आईजी वी नीरजा की अगुवाई में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी गई है। एसआईटी में आईजी कुंवर विजय प्रताप और एआईजी (काउंटर इंटेलिजेंस) संदीप गोयल शामिल हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने इस जानकारी के बाद मामले की अगली सुनवाई पर जांच की स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश किये जाने के आदेश दे दिए हैं। इस मामले में महिला के ससुर बलवंत सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ करवाई की मांग की थी। साथ उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट को बताया गया की पुलिस जबरन उनके घर में घुस आई और उनकी पुत्रवधू जसविंदर कौर को साथ चलने को कहा। जसविंदर को पुलिस ने गाड़ी की छत पर बैठाया और पूरे गांव में वाहन को घुमाया। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ था।