फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT asked four people including Bikram Majithia PA to appear for questioning on February 2 in Drugs Case

Punjab: ड्रग्स केस में बिक्रम मजीठिया के पीए सहित चार लोगों को नोटिस जारी, बयान दर्ज करेगी एसआईटी

Tue, 30 Jan 2024 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 11:04 AM IST
सार

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ 20 दिसंबर, 2021 को यह मामला दर्ज किया गया था। करीब दो साल पहले दर्ज हुए इस केस में अदालत से भी उन्हें गिरफ्तारी पर दो महीने की राहत मिली थी। पांच महीने तक जेल में रहने के बाद अदालत से उन्हें 10 अगस्त, 2022 को जमानत मिली थी। इस पूरे प्रकरण में मजीठिया ने इसे राजनीतिक प्रेरित कार्रवाई बताया है।

विज्ञापन
SIT asked four people including Bikram Majithia PA to appear for questioning on February 2 in Drugs Case
बिक्रम मजीठिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब ड्रग्स तस्करी मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने एक बार फिर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर शिकंजा कसा है। इस बार एसआईटी ने मजीठिया के पीए सहित चार लोगों को 2 फरवरी को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन


एसआईटी के अधिकारियों के मुताबिक इन चार लोगों में मजीठिया के पीए और ओएसडी शामिल हैं। एसआईटी ने मेजर शिवचरन सिंह शिवी, करतार सिंह, तलबीर सिंह गिल और बुद्ध राम को नोटिस जारी किया है। एसआईटी दो फरवरी को इन चारों लोगों से ड्रग्स केस में पूछताछ कर बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व मजीठिया से एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। मजीठिया को पूछताछ के लिए बीते 15 जनवरी को बुलाया गया था। सात घंटे तक हुई इस पूछताछ में 150 से 200 सवाल पूछे गए थे। मजीठिया अभी इस मामले में जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए नई एसआईटी की गई है गठित
ड्रग्स केस की जांच के लिए नई एसआईटी गठित की गई है। इसका नेतृत्व पटियाला रेंज के डीआईजी एचएस भुल्लर कर रहे हैं। एडीजीपी मुखविंदर सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद सरकार ने एसआईटी का पुनर्गठन किया है। डीआईजी भुल्लर के अलावा एसआईटी में पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा और धूरी के एसपी योगेश शर्मा व अन्य अफसर शामिल हैं।


20 दिसंबर, 2021 को दर्ज हुआ था केस
मजीठिया के खिलाफ 20 दिसंबर, 2021 को यह मामला दर्ज किया गया था। करीब दो साल पहले दर्ज हुए इस केस में अदालत से भी उन्हें गिरफ्तारी पर दो महीने की राहत मिली थी। पांच महीने तक जेल में रहने के बाद अदालत से उन्हें 10 अगस्त, 2022 को जमानत मिली थी। इस पूरे प्रकरण में मजीठिया ने इसे राजनीतिक प्रेरित कार्रवाई बताया है। मजीठिया का कहना है कि जिस ड्रग्स केस को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है, उसमें किसी प्रकार की कोई रिकवरी या फिर जेल में पांच माह बीताने के बाद भी पुलिस अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed