परिजनों के साथ यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाने आई थीं दो बहनें, लेकिन दोनों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। देखिए तस्वीरें।
2 of 5
सोनीपत में यमुना नदी में डूबी दो युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, डुबकी लगाने के दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बह गईं। हादसा हरियाणा के सोनीपत में हुआ। यमुना नदी के मिमारपुर घाट पर डुबकी लगाते समय दोनों बहनें डूबने लगीं। देखते ही देखते युवतियां ओझल हो गईं।
3 of 5
सोनीपत में यमुना नदी में डूबी दो युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
यह देखते ही चीख पुकार मच गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी इकट्ठे हो गए। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों को उनकी तलाश में लगाया। एक घंटे की तलाश के बाद दोनों युवतियों के शव बरामद हो गए।
4 of 5
सोनीपत में यमुना नदी में डूबी दो युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
मृतक युवतियों के नाम प्रभा और कुसुम बताए जा रहे हैं। वे रोहतक के जसिया गांव की रहने वाली थी। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।
5 of 5
सोनीपत में यमुना नदी में डूबी दो युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
मीमारपुर चौकी के प्रभारी अशोक कौशिक का कहना है कि शव बरामद हो गए हैं। परिवार सवेरे जसिया से यमुना में डुबकी लगाने आया था। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।