{"_id":"d5f5d2f24780ef43313c4a6bdf1760f9","slug":"sishpal-agree-broke-his-fast-by-drinking-juice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशपाल माने, जूस पीकर तोड़ा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशपाल माने, जूस पीकर तोड़ा अनशन
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 14 Sep 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
लाडवा। बाल अनाथ आश्रम के लिए जमीन व अनुदान की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे आश्रम के संचालक शीशपाल ने रविवार को पूर्व सांसद के आश्वासन के बाद अनशन खोल दिया।
पूर्व सांसद कैलाशो सैनी रविवार को आश्रम में पहुंची और अनशन पर बैठे शीशपाल की समस्या को सुना। पूर्व सांसद ने उनकी मांगों व समस्याओं के संबंध में डीसी से भी बात की।
आश्वासन के बाद शीशपाल अनशन खोलने के लिए राजी हो गए और कैलाशो सैनी ने सातवें दिन जूस पिलाकर उनका अनशन खुलवाया। उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों को भी फ्रूट वितरित किए।
विज्ञापन
बता दें कि शीशपाल पिछले सात दिनों से आश्रम के लिए जमीन व अनुदान की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे। अनशन के चौथे दिन जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुमिति भास्कर, काउंसलर राखी व बाल कल्याण समिति के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह उनसे मिलने आश्रम में आए थे।
लेकिन न उससे पहले और न ही उसके बाद आश्रम में उनकी सुध लेने कोई आया था। वहीं अनशन पर बैठे शीशपाल ने कहा कि अगर इसके बावजूद उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह फिर से अनशन पर बैठेंगे।
इस अवसर पर उनके साथ डॉ. बरखा राम, अमन सैनी, बाबूराम, दर्शन हलालपुर, सूबे चंद कटारिया, अमर सिंह, ईश्वर चंद, रौनकी राम सैनी, रमेश चालिया, मेहरबान, रामानंद, मनजीत सिंह, मदन लाल व प्रीतम सिंह उपस्थित थे।