{"_id":"5f156d8d8ebc3e9ff52cb64f","slug":"singer-sidhu-moose-wala-launched-new-song-and-compared-himself-with-sanjay-dutt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला ने नया गाना लॉन्च करके संजय दत्त से की खुद की तुलना, जमानत पर चल रहे गायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू मूसेवाला ने नया गाना लॉन्च करके संजय दत्त से की खुद की तुलना, जमानत पर चल रहे गायक
Tue, 21 Jul 2020 09:35 AM IST
खुशबू गोयल
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:35 AM IST
सार
- जट ते आ केस जेहड़ा संजय दत्त दे, पंच साल सजा पई आ वट्ट ते... गाना लॉन्च किया
- एके-47 केस में जमानत के बाद सिद्धू ने खुद की तुलना अभिनेता संजय दत्त से की
- एक ही दिन में दो करोड़ से अधिक लोगों ने देखा सिद्दू मूसेवाला का नया गाना
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस लाइन में एके 47 से गोलियां चलाकर विवादों में घिरे गायक सिद्धू मूसेवाला को आर्म्स एक्ट की धारा में जमानत क्या मिली, उसने नया गाना रिलीज कर पुलिस को चुनौती दे डाली। सिद्धू का नया गाना ‘संजू’ सोशल मीडिया पर वायरल होने रहा है। इसमें हथियारों के इस्तेमाल का महिमामंडन किया गया है।
अपने नए गाने में सिद्दू मूसेवाला ने खुद को संजय दत्त के मुकाबले का बताते हुए गाया- जट ( सिद्दू मूसेवाला) ते आ केस जेहड़ा संजय दत्त से... (सिद्दू मूसेवाला पर वही केस चल रहा है, जो किसी समय संजय दत्त पर चला था) पंच साल सजा पई आ वट्ट ते (पांच साल की सजा तो तय है)।

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले का स्पष्ट संदर्भ भी दिया
गाने में मूसेवाला अपने खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले का स्पष्ट संदर्भ देता है और वीडियो की शुरुआत पंजाब पुलिस द्वारा उक्त मामले में एके-47 के अनाधिकृत उपयोग के लिए दर्ज किए जाने की समाचार क्लिप के साथ होती है। सिद्धू मूसेवाला का यह गीत यूट्यूब पर अपलोड होते ही दो करोड़ से अधिक लोगों ने देख लिया।
इस गीत में वह सभी सीन डाले गए हैं, जिसमें मूसेवाला पुलिस लाइन में एके 47 चलाता दिखता है। इसके अलावा सिद्धू ने गाया कि चैनलों पर खूब चर्चा हो रही है मेरी, मेरे नाम के साथ एके 47 जुड़ गई है। गीत में संजय दत्त की जेल यात्रा के दौरान की तस्वीरों के अलावा सिद्दू व उसके बीच एक ही केस को लेकर समानता दिखाई गई है।
पांच दिन पहले सिद्दू मूसेवाला को एडिशनल सेशन जज संगरूर गुरप्रताप सिंह की अदालत ने जमानत दी थी, जिसके बाद मूसेवाला ने अपना गीत रिलीज कर दिया।