{"_id":"e868b5080500eb6c43ca6049e9d7de9f","slug":"singer-jazzy-b-arrested-on-chandigarh-airport-with-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगर जैजी बी एयरपोर्ट पर 5 लाख समेत काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगर जैजी बी एयरपोर्ट पर 5 लाख समेत काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
पंजाबी गायक जैजी बी को अनुमति से अधिक रुपए लेकर चलने पर आयकर विभाग ने हिरासत में लिया है। उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। वह दिल्ली से गो एयर की फ्लाइट से दोपहर डेढ बजे चंडीगढ़ आए थे।
विज्ञापन
यह कार्रवाई इनकम टैक्स के डिप्टी डायरेक्टर एमएस सहगल के नेतृत्व में एक पूर्व सूचना पर की गई। गायक के पास पांच लाख रुपए बरामद हुए। देर रात तक पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन