फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Singer Gurdas Maan Reply to Protesters, One Country One Language

गायक गुरदास मान का विरोधियों को करारा जवाब, बोले- मैं कोई वोट नी लैणी, जो गल चंगी है, करांगा ही

Tue, 24 Sep 2019 10:53 AM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 24 Sep 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Singer Gurdas Maan Reply to Protesters, One Country One Language
सिंगर गुरदास मान - फोटो : फाइल फोटो
एक राष्ट्र एक भाषा की हिमायत कर विवादों में घिरे मशहूर गायक गुरदास मान ने उन लोगों को स्टेज से करारा जवाब दिया है, जो उनका विरोध कर रहे हैं। कनाडा के एडमिंटन में शो के दौरान स्टेज से गुरदास मान ने कहा कि हिंदी भाषा सीखनी कोई बुरी बात नहीं है। आप धर्मेंद्र पाहजी को ही देख लो, हिंदी फिल्मों में काम करके सुपर स्टार बन गए। उन्होंने कहा, ‘मैं कोई वोट नी लैणी, ना मैंनू लीडर बनणा है, जो गल चंगी है, ओ करांगा ही।’ कनाडा में गुरदास मान का डटकर विरोध हो रहा है।
विज्ञापन


एडमिंटन शो शुरू होने से पहले भी उनका विरोध हुआ लेकिन गुरदास मान ने स्टेज पर उन लोगों को खुलेआम चुनौती दी जो एक राष्ट्र एक भाषा का विरोध कर रहे हैं। मान ने कहा कि पंजाबी उनकी मां बोली है, मां ने जन्म दिया है, पर कोई बताए कि हमारी राष्ट्र भाषा क्या है। भारत में आजादी के लिए कई लोगों ने कुर्बानी दी। शहीद भगत सिंह के समय में किस भाषा में बात करते थे। तब उर्दू चलती थी। अब किसी से बात करनी हो तो किस भाषा में बात करोगे?
विज्ञापन


मान ने कनाडा के लोगों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को अधिक से अधिक भाषा सिखाओ। इससे उनका नजरिया बढ़ जाता है और ऊर्जा का संचार होता है। पंजाबी गायक ने कहा कि आज हिंदी फिल्म कौन नहीं देखता। भाषा को पढ़कर ज्ञान बढ़ता ही है, कम नहीं होता। इंडियन आइडल के विजेता ईश्मीत ने भी हिंदी में गाने गाकर बुलंदी को छू लिया था। हिंदी में गाना गाने से क्या बुरी बात हो गई। गुरदास मान ने पंजाबी गायक व हिंदी फिल्मों में काम करने वाली दिलजीत सिंह की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिलजीत ने हिंदी फिल्म में काम कर लिया तो क्या बुरा कर दिया? उल्टा हमारा मान बढ़ाया है। शो के दौरान एक पंजाबी महिला ने कहा कि गुरदास मान साहब, मेरे बच्चे कनाडा में पैदा हुए हैं। जुबान अंग्रेजी है लेकिन फिर भी फ्रेंच सीख रहे हैं। गुरदास मान ने महिला की स्टेज से तारीफ करते हुए कहा कि आपको जितनी भाषाएं आती होंगी, उतनी दुनिया की आप सैर कर सकते हो।

सोशल मीडिया पर गुरदास मान के बयान पर छिड़ी बहस

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के एब्बटसफोर्ड में शो करने पहुंचे गायक गुरदास मान का ‘एक राष्ट्र एक भाषा’ का समर्थन करने पर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म व गायन जगत से जुड़े लोग मान के इस बयान पर हैरानी जता रहे हैं। मान का यह बयान भाजपा के गृह मंत्री अमित शाह के बयान के कुछ दिनों बाद आने पर लोग इसे गुरदास मान के सियासत में रुचि लेने के  साथ जोड़कर देख रहे हैं।

मान के प्रशंसकों का कहना है कि एक तरफ तो मान अपने गीतों में मां बोली पंजाबी को प्रफुल्लित करते रहे हैं, दूसरी तरफ कनाडा में एक राष्ट्र एक भाषा का समर्थन कर रहे हैं। इससे उनके मनों को ठेस पहुंची है। सोशल मीडिया पर वायरल एक इंटरव्यू में प्रसिद्ध पंजाबी नाटककार एवं फिल्म लेखक पाली भूपिंदर खुद गुरदास मान के इस बयान पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं अपने फेसबुक पर भी पाली भूपिंदर ने पंजाबी भाषा के प्रति सम्मान को दर्शाती पोस्ट डाली है।

पाली भूपिंदर का कहना है कि उन्हें गुरदास मान से ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। मान सुलझी हुई शख्सियत हैं। लोग उन्हें दरवेश कलाकार के रुप में जानते हैं। मान ने स्टेज से जो शब्द कहे, उनमें कुछ अहंकार भी झलक रहा है। वे खुद गुरदास मान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इसलिए उनसे ये उम्मीद नहीं करते थे। शायद इसलिए भी सभी पंजाबी उनके इस बयान से खफा हैं क्योंकि मान की गायकी पर हमेशा ही पंजाबियों को मान रहा है और उनका ये बयान प्रशंसकों को उनकी छवि के बिल्कुल विपरीत लगा है। मान को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। इसके बाद गुरदास मान और एली मांगट में कोई फर्क ही नहीं रहा है।

बयान गलत मौके पर आया, जो विवाद का कारण बन गया

पाली भूपिंदर कहते हैं कि मान का ये बयान गलत मौके पर आया, जो विवाद का कारण बन गया। कुछ चर्चाएं ये भी चल रही हैं कि गुरदास मान भाजपा में जाने की तैयारी में हैं। भाजपा को भी पंजाब से कोई बड़ा चेहरा चाहिए। पंजाबियों ने इसे अमित शाह के बयान से जोड़कर ये प्रतिक्रिया दी है।

वहीं गायक जगदीप रंधावा कहते हैं कि वे पहले गुरदास मान के प्रशंसक थे मगर मान ने पंजाबियों के साथ धोखा किया है। रंधावा ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर मान पर खूब व्यंग कसे। उन्होंने कहा कि लोग उनके कुछ गीतों पर आपत्ति जताते थे कि वे अपने गीतों में ठेठ पंजाबी बोली बोलते हैं। अब पंजाबियों के मान ने ऐसा काम किया है, अब क्या कहना है।

रंधावा कहते हैं कि जब अदाकारों या गायकों की उम्र ढलती जाती है तो वो राजनीति की ओर जाने लगते हैं। ऐसा लगता है कि मान अब पंजाब से नेता बनना चाहते हैं। पंजाबी मां बोली के दम पर ही गुरदास मान ने अपनी तीन पीढ़ियों तक के लिए खूब पैसा इकट्ठा कर लिया है, मगर आज मान को पंजाबी बुरी लगती है।

पंजाबी गायक व अभिनेता जश्न सिंह ने भी अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट डाली है। हालांकि उसमें उन्होंने सीधे तौर पर गुरदास मान का नाम तो नहीं लिखा, मगर ये लिखा है कि ‘जिहड़ा आपणी मां दा नहीं, ओह किसे थां दा नहीं’। इस पोस्ट पर भी मान विरोधी खूब कमेंट आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed